Welcome to KHABRE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABRE TV
AdministrationLife StyleState

छठ पर्व को ले डीएम-एसपी ने की संयुक्त ब्रीफिंग – नवादा |

साफ-सफाई एवं क्राउड कन्ट्रोल पर विशेष बल

रवीन्द्र नाथ भैया |

लोक आस्था छठ पर्व के अवसर पर डीआरडीए सभागार में जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान की संयुक्त अध्यक्षता में विधि-व्यवस्था से संबंधित ब्रीफिंग की गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ व्रत चार दिनों तक चलता है जिसका प्रारंभ नहाय खाय दिनांक 05.11.2024 से लेकर 08.11.2024 को उदीयमान सूर्य को अर्ध्य अर्पित करते हुए छठ व्रत का समापन होगा। इस वर्ष 07.11.2024 को संध्या में व्रतियों के द्वारा नदी घाटों/तालाबों पर डूबते हुए सूर्य को अर्ध्य दिया जायेगा और 08.11.2024 को उगते हुए सूर्य को अर्ध्य अर्पित किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि छठ महापर्व को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु मुख्यतः दो बातों पर विशेष बल देने की आवश्यकता है- पहला स्वच्छता एवं दूसरा भीड़ नियंत्रण। स्वच्छता पर उन्होंने कहा कि सभी घाटों की साफ-सफाई, सौन्दर्यीकरण, शौचालय की व्यवस्था, चेंजिंग रूम, पर्याप्त लाईट की व्यवस्था, घाटों पर ब्लिचिंग पाउडर का छिड़काव, पानी का टैंकर आदि शामिल है। इसके लिए कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद को उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि छठ महापर्व में घाटों पर काफी भीड़ रहती है, जिसके लिए यातायात प्लान की सुव्यवस्था, घाटों पर जाने के लिए प्लान, माईकिंग की पर्याप्त व्यवस्था, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को ससमय कार्यस्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया साथ ही लूज बिजली के तारों एवं नंगे तारों को सही से प्रबंधित करने का निर्देश दिया गया। पटाखों की बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने छठ पर्व को लेकर संबंधित पदाधिकारी पार्किंग की व्यवस्था चिन्हित कर लें एवं नगर में विस्तृत यातायात प्लान बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संयुक्त आदेश को ठीक से पढ़ लेंगे एवं अक्षरशः पालन करेंगे। वाच टावर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी ने कहा कि छठ घाटों पर बेरिकेटिंग को लाल रंग के झंडे से चिन्हित करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी छठ घाटों पर छठ व्रतियों के लिए सभी प्रकार की आधारभूत सुविधा यथा-साफ-सफाई, चेंजिंग रूम, पेय जल, प्रकाश आदि की व्यवस्था रहेगी। किसी भी छठ व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए हर संभव कदम उठाने का निर्देश दिया।
छठ पर्व शांतिपूर्ण एवं सद्भावपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए संयुक्त आदेश जारी किया गया है। इस अवसर पर जिले के महत्वपूर्ण और अतिमहत्वपूर्ण 324 स्थलों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में सशस्त्र पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई करें एवं इस प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर उसका ससमय खंडन करें। संयुक्तादेश में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी को विधि-व्यवस्था संधारण करने और छठ पूजा को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में मनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये गए हैं। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अपनी प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित होकर व्हाट्सऐप के माध्यम से जिला नियंत्रण कक्ष को सूचित करेंगे।
भीड़ में शरारती तथा असमाजिक तत्वों द्वारा महिलाओं के साथ किये जाने वाले छेड़खानी जैसी घटनाओं से निपटने के लिए सादी वर्दी में पुरूष एवं महिला पुलिस कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है।
जिलाधिकारी द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि अपने प्रखंड और थाना स्तर पर छठ व्रत शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए सभी छठ घाटों की साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे एवं विधि-व्यवस्था पर सतत् निगरानी रखेंगे।
छठ महापर्व के अवसर पर जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था की गई है। अफवाह फैलाने वालों पर जिला प्रशासन की पैनी नजर है। सोशल मीडिया पर नियंत्रण के लिए विशेष सेल बनाया गया है जो 24 घंटे का कार्यरत रहेगा।
छठ पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण के लिए समाहरणालय सभागार में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है, जिसका दूरभाष नम्बर:- 06324-212261 है। यह नियंत्रण कक्ष 06.11.2024 से कार्य करना प्रारंभ कर देगा और यह कार्य समाप्ति तक संचालित रहेगा। नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में अपर समाहर्त्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी, श्री चन्द्रशेखर आजाद रहेंगे। आपात स्थिति में सम्पर्क बनाये रखने हेतु नियंत्रण कक्ष में पालीवार पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है साथ ही नियंत्रण कक्ष में 07 सुरक्षित दण्डाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है।
नवादा क्षेत्रान्तर्गत 02 अस्थायी नियंत्रण कक्ष (शोभिया पर छठ घाट एवं गढ़पर छठ घाट) में पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है।
सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है कि सभी छठ घाटों पर आकस्मिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सकों एवं पारा मेडिकल टीमों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करेंगे।
नदी घाटों/गहरे जलाशयों के किनारे वेरिकेटिंग -सभी छठ घाटों पर श्रद्वालुओं एवं छठ व्रतियों की भारी भीड़ उमड़ती है। बच्चे, महिलाएं एवं अन्य की गहरे तालाबों/जलाशयों में डूबने की आशंका बनी रहती है। छठ व्रत में इस प्रकार की आशंकाओं को दूर करने के लिए गहरे जलाशयों/तालाबों को चिन्हित कर बैरिकेटिंग करने एवं चौकीदारों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर एवं रजौली को निर्देशित किया गया है कि भीड़ वाले छठ घाटों पर अतिरिक्त नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था करें।
सभी भीड़ वाले छठ घाटों पर विडियोग्राफी एवं सीसीटीवी-कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद नवादा/नगर पंचायत एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा कराया जायेगा। सभी अनुमंडल पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के घाटों की विडियोग्राफी की व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे।
अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर/रजौली एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवादा/रजौली एवं पकरीबरावां को निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में रहकर शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु भ्रमणशील रहकर सभी आवश्यक एवं एहतियाती कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे साथ ही किसी भी प्रकार की असमाजिक गतिविधि से अवगत होते हुए उचित कार्रवाई करेंगे।
जिले के विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में श्री चन्द्रशेखर आजाद, अपर समाहर्त्ता नवादा एवं इमरान परवेज पुलिस उपाधीक्षक (मु0) नवादा रहेंगे। सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वे कर्तव्यनिष्ठा तथा कर्मठता के साथ सौंपे गये दायित्वों को निभायेंगे ताकि त्योहार शांतिपूर्वक सम्पन्न हो।
महत्वपूर्ण नम्बर
1. जिला नियंत्रण कक्ष, नवादा-06324-212261
2. पुलिस नियंत्रण कक्ष, नवादा-06324-212263
3. अनुमंडल नियंत्रण कक्ष, नवादा सदर-06324-212238/6287891486
4. अनुमंडल नियंत्रण कक्ष, रजौली-9431870496
5. स्वास्थ्य विभाग नियंत्रण कक्ष, नवादा-06324-217472/217579
6. स्वास्थ्य विभाग नियंत्रण कक्ष, रजौली-7903777730
7. अग्निशाम नियंत्रण कक्ष, नवादा-06324-212586
8. विद्युत प्रमंडल, नवादा नियंत्रण कक्ष-7033095811
9. विद्युत प्रमंडल, रजौली नियंत्रण कक्ष-7369001361
10. मद्य निषेध नियंत्रण कक्ष, नवादा-8544424181

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!