Welcome to KHABRE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABRE TV
Life StyleNationalState

नितिन नवीन एवं वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों संग संवाद हेतु कमल किशोर को आमंत्रण – नयी दिल्ली |

नई दिल्ली के भारत मंडपम में 9 जून को होगा कार्यक्रम

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की तरफ से मिला आमंत्रण

नई दिल्ली/औरंगाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 9 जून को दिल्ली स्थित भारत मंडपम के समिट हॉल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों के साथ मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में बिहार से नवबिहार टाइम्स के प्रधान संपादक कमल किशोर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आमंत्रित किया है।
भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी एवं राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख डॉ. संजय मयूख ने बताया कि यह 12 वर्ष विश्वास के, विकास के तथा जनकल्याण के समर्पित हैं, जिसमें सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। डॉ. मयूख ने कहा कि मोदी सरकार ने इन वर्षों में जनधन योजना से लेकर डिजिटल इंडिया, उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत, आत्मनिर्भर भारत अभियान और कोरोना काल में तेज टीकाकरण जैसे अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां दर्ज की हैं।
यह संवाद कार्यक्रम देशभर के चुनिंदा संपादकों और वरिष्ठ पत्रकारों के साथ केंद्र सरकार की उपलब्धियों और भावी योजनाओं पर केंद्रित होगा। कमल किशोर को यह आमंत्रण बिहार की पत्रकारिता की राष्ट्रीय पहचान का संकेत माना जा रहा है। गौरतलब है कि श्री किशोर को पिछले वर्ष भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर प्रतिष्ठित मीडिया संवाद कार्यक्रम में बिहार से आमंत्रित किया गया था ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!