AdministrationLife StyleState

दवा दुकानदारों के होली मिलन समारोह में दिया निर्देश –  नवादा  ।

रवीन्द्र नाथ भैया ।

जिले के उग्रवाद प्रभावित कौआकोल प्रखंड दवा विक्रेता संघ का होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
मौके पर मौजूद बृजेश राय संगठन सचिव मगध जोन की अध्यक्षता में बीसीडीए मीटिंग में जिस बात की चर्चा हुई वह बात को बताया गया । कहा गया कि किसी भी शर्त में कोई भी दवा दुकानदार नकली दवा की बिक्री नहीं करेंगे और न ही खरीदारी करेंग। ज्यादा डिस्काउंट वाले दवा की खरीदारी नहीं करनी है । कोई भी मरीज या कोई भी दवा दुकानदार ज्यादा डिस्काउंट कहीं मिलता हो तो दवा खरीदारी नहीं करता है।
ड्रग कंट्रोलर पटना ने बीसीडीए पटना के मीटिंग में कहा निर्देश दिया है।‌ निर्देश है कि1 अप्रैल से भारत सरकार का नया पोर्टल आएगा जिसमें सभी दवा दुकानदारों को रजिस्टर्ड करना है। अगर किसी तरह की परेशानी होगी तो अपने-अपने जिला संगठन से संपर्क करेंगे और उसमें राज्य संगठन पूर्ण रूप से सहयोग करेगा ।
होली मिलन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें नवादा शहर से पूर्व सचिव अनिल प्रसाद, पूर्व कोषाध्यक्ष ,भोला प्रसाद, कार्यकारिणी सदस्य ध्रुव भगत जी एवं प्रेम प्रकाश तथा कौआकोल प्रखंड से सैकड़ों की संख्या में सदस्यों ने होली मिलन समारोह का दिल खोलकर आनंद उठाया।
प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्र कुमार , सेक्रेटरी संतोष कुमार, कोषाध्यक्ष शंकर कुमार एवं हमारे सभी सम्मानित दवा विक्रेता बंधु समारोह में शामिल होकर मिलन समारोह का जमकर आनंद उठाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button