AdministrationLife StylePoliticalState

ईवीएम के संबंध में जागरूकता हेतु प्रदर्शन केंद्रों की हुई स्थापना – बेतिया |

सतेन्द्र पाठक |

बेतिया : आगामी बिहार में विधानसभा आम निर्वाचन- 2025 के क्रम में मतदाताओं के बीच EVM तथा VVPAT के संबंध में जागरूकता का प्रसार करने हेतु पश्चिम चंपारण जिला अंतर्गत 03 ईवीएम प्रदर्शन केंद्रों (EVM Demonstration Center – EDC) की स्थापना की गई है।

यह केंद्र जिले के सभी तीनों अनुमंडल कार्यालय में स्थापित किया गए है। यहां बैलट यूनिट (BU), कंट्रोल यूनिट (CU) एवं वीवीपैट (VVPAT) उपलब्ध कराये गये हैं। साथ ही EVM के जानकार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में स्थापित इन ईवीएम प्रदर्शन केंद्रों में मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन एवं वीवीपैट की प्रक्रियागत जानकारी दी जाती है तथा मॉक वोट डालकर उन्हें EVM & VVPATs की सहायता से मतदान का हैंड्स ऑन कराया जाता है। इससे उनमें मतदान के दौरान आत्मविश्वास पैदा होता है।

ईवीएम संबंधी भ्रांतियों/शंकाओं का समाधान किया जाता है। मतदान के ट्रायल से उनका चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर विश्वास बढ़ता है। ईवीएम प्रदर्शन केंद्रों में स्थानीय भाषा में सरल तरीके से जानकारी दी जाती है जिससे समाज का हर वर्ग EVM एवं VVPATs को समझ सके।

राज्य में ईवीएम प्रदर्शन केंद्र चुनाव की घोषणा/प्रेस नोट की तिथि तक कार्यरत रहेगा इसके उपरांत यह बंद हो जाएगा। दिनांक 15.07.2025 को स्थापित होने की तिथि से अब तक कई लोग ईवीएम तथा वीवीपैट की सहायता से मतदान की प्रक्रिया से अवगत हो चुके है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button