AdministrationState

पैक्स अध्यक्षों की लापरवाही से चावल जमा करने में देरी –  नवादा ।

31 जुलाई तक 100% चावल जमा करने का आदेश, धान खरीद के बाद भी जमा नहीं

रवीन्द्र नाथ भैया ।

जिले के नारदीगंज बीसीओ दीपक सक्सेना ने कहा है कि प्रखंड के कई पैक्स अध्यक्ष और प्रबंधक लापरवाही बरत रहे हैं। इसके चलते समय से सीएमआर जमा नहीं हो पा रहा है। यह नियम के विरुद्ध है।
धान उठाव के बाद भी पूर्ण रूप से कई पैक्सों के द्वारा चावल जमा नहीं किया गया है।
प्रखंड में धान के समतुल्य चावल जमा करने की प्रक्रिया में देरी से सार्वजनिक वितरण प्रणाली पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वरीय पदाधिकारियों द्वारा लक्ष्य के अनुरूप कम चावल जमा करने पर नाराजगी जाहिर की गई है। अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिया हैं कि समय सीमा के भीतर सभी पैक्स धान के समतुल्य चावल जमा कराएं।
इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ने कहा कि नारदीगंज प्रखंड में धान अधिप्राप्ति वर्ष 2024-25 में सहकारिता विभाग अंतर्गत नारदीगंज प्रखंड में कुल 11 पैक्स व एक व्यापार मंडल में धान की खरीद की गयी थी।
किंतु जून बीत जाने के बाद भी अभी तक धान के समतुल्य चावल जमा नहीं हो पाया है।
विदित हो कि सरकार द्वारा चावल जमा करने की अंतिम तारीख 10 अगस्त है। किंतु विभागीय निर्देशानुसार हर हाल में 31 जुलाई तक शत प्रतिशत चावल जमा कर दिया जाना है।
सबसे ज्यादा परमा को चार लाट, ओड़ो को तीन लाट, हड़िया तीन लाट, डोहड़ा दो लाट, कहुआरा दो लाट, मसौढ़ा दो लाट चावल जमा करना अभी शेष है।
इस बाबत प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी नारदीगंज की ओर से संबंधित पैक्स अध्यक्षों व सदस्यों को चावल जमा करने के लिए नोटिस जारी किया जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button