CrimeState

साइबर पुलिस ने एसाइबर अपराधी को किया गिरफ्तार – नवादा ।

गिरफ्तार ठग सीएसपी में भोले-भाले लोगों से अंगुठा का निशान लगाकर खंगाल देता था बैंक खाता

रवीन्द्र नाथ भैया ।

साइबर अपराधी प्रतिदिन नए-नए तरकीब निकालकर लोगों को ठगने का काम कर रहा है। कभी ब्रांडेड कंपनी का एजेंसी दिलाने तो कभी नौकरी लगाने और अब सीएसपी में पहुंचने वाले भोले-भाले लोगों का अंगुठा का निशान लगाकर एकाउंट खंगलाने का काम कर रहे है।
इसी कड़ी में साइबर थाना पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए एसआईटी का गठन किया, उसके बाद सघन छापेमारी कर गया जिला अन्तर्गत फतेहपुर थाना क्षेत्र के नगवां गांव निवासी कैलाश प्रजापती का 24 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार चंदन के पास से पुलिस ने 4 मोबाइल, 14 पीस आधार कार्ड तथा एक फिंगर प्रिंट मशीन बरामद किया है।
इस सम्बंध में एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि गिरफ्तार चंदन जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के गुआ घोघरा गांव निवासी बलेश्वर यादव का पुत्र विकास कुमार के साथ मिलकर सीएसपी का संचालन करता था। इस दौरान खाता चेक कराने सीएसपी आई गांव के ही पार्वती देवी का अंगुठा का निशान लेकर चंदन और विकास खाता चेक किया। उसी समय उनके अंगुठा का निशान चोरी कर लिया तथा बाद में उनके खाते से उक्त दोनों ने रूपये निकाल लिया। गौरतलब हो कि साइबर क्राइम का यह नया फंडा सामने आते ही सीएसपी चलाने वालों में हड़कंप मच गया है। बता दें कि ऐसे फ्रॉड के कारण कई भोले-भाले लोगों के खाते से अवैध रूप से रूपये की निकासी कर ली गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button