Welcome to KHABRE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABRE TV
AdministrationLife StyleState

अस्थायी आश्रय स्थल का मुख्य पार्षद ने किया उद्घाटन – नवादा |

रवीन्द्र नाथ भैया |

जिले के हसुआ नगर परिषद में अस्थायी आश्रय स्थल का उद्घाटन मुख्य पार्षद पूजा कुमारी के द्वारा फीता काटकर किया गया। इससे गरीब और लाचार लोगों को ठंड में सहारा मिलेगा। बता दें कि नगर के मुख्य पार्षद की पहल पर ठंड के मौसम में गरीब, लाचार और बेसहारा लोगों को सहारा देने की कवायद शुरू हो गई है। हसुआ में नगर के गया रोड विश्वशांति चौक के समीप बेसहारा लोगों के लिए अस्थायी आश्रय स्थल बनाया गया है।
दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत नवनिर्मित अस्थायी आश्रय स्थल का नगर के मुख्य पार्षद पूजा कुमारी ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। यह आश्रय स्थल 15 फरवरी तक संचालित होगा।
उद्घाटन के मौके पर मौजूद मुख्य पार्षद पूजा कुमारी ने बताया कि नवनिर्मित और साइन आश्रय स्थल 15 फरवरी तक संचालित होगा, जहां 20 बेड तत्काल लगाया गया है। आगे आवश्यकता अनुसार इसे बढ़ाया भी जा सकता है। नवनिर्मित आश्रय स्थल में शुद्ध पेयजल के साथ-साथ जीविका मिशन की ओर से पेयजल और शौचालय की व्यवस्था की गई है। ठंड में ठहरने वाले बेसहारा लोगों के लिए कंबल की व्यवस्था की गई है। मौके पर उपमुख्य पार्षद टिंकू चौधरी ,जितेंद्र कुमार बड़ा बाबू ,नगर प्रबंधक रंजीत कुमार सुधांशु ,जेई सुबोध कुमार ,विकास कुमार ,वार्ड पार्षद सुधीर कुमार ,समाजसेवी अरविंद सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!