AdministrationCrimeState

अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम के बाद इलाके में हड़कंप मच गया – बिहार शरीफ |

रवि रंजन |

नालंदा। बिहार शरीफ के भराव पर से लेकर खंदक मोड तक 10 दिसंबर को अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया गया है। जिसको लेकर इलाके में हड़कंप मच गया है। मंगलवार की सुबह नगर निगम की टीम द्वारा आखिरी अल्टीमेटम दुकानदारों को माइकिंग के माध्यम से दी गई। इस दौरान एक दुकानदार से धक्का मुक्की हुआ जिससे दुकानदार का हाथ कट गया। जिसके बाद दुकानदार ने रोड़ा चलाकर नगर निगम के कर्मियों को खदेड़ दिया।

इसके बाद से जो भी लोग अतिक्रमण किए हुए थे वह खुद अपने-अपने दुकानों के आगे से बोर्ड बैनर के अलावे सभी प्रकार के अतिक्रमण को हटाने में जुटे हुए हैं। लोगों के अंदर नगर निगम का खौप साफ देखने को मिल रहा है। नगर निगम में लोगों को आगाह किया है कि अगर वह खुद से अतिक्रमण नहीं हटते हैं तो बुलडोजर तो चलाया ही जाएगा साथ ही जुर्माने की राशि भी वसूली जाएगी। हालांकि स्थानीय लोग अतिक्रमण हटाने के लिए तैयार है मगर लोगों का कहना इस इलाके में ई रिक्शा के परिचालन पर रोक लगाया जाय। ई रिक्शा के कारण ही पूरे दिन जाम की समस्या उत्पन्य होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button