Life StyleState

मैरा बरीठ पंचायत में वर्षों पुरानी जलजमाव समस्या से ग्रामीणों को मिली राहत – नालंदा |

संतोष भारती |

कतरीसराय : मैरा बरीठ पंचायत में वर्षों पुरानी जलजमाव समस्या से ग्रामीणों को मिली राहत बताते चलें कि मैरा बरीठ पंचायत के बरीठ गांव के वार्ड संख्या 13 में वर्षों से जमा नाली के पानी से ग्रामीणों को हो रही परेशानी अब दूर होती दिख रही है। लंबे समय से नाली जाम रहने और कई स्थानों पर नाली ही नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता था, जिससे लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही नाले का पानी कई घरों तक घुस जाता था, वहीं आसपास के कई एकड़ निजी खेती योग्य जमीन भी जलजमाव की चपेट में आकर डूबी रहती थी। लगातार फैल रहे बदबू तथा गंदगी से प्रभावित हो रहे थे। वहीं गंभीर बीमारी फैलने कि आशंकाओं से ग्रामीण ग्रस्ति थे।
स्थानीय स्तर पर उठ रही शिकायतों को देखते हुए आखिरकार प्रशासनिक पहल तथा मैरा बरीठ पंचायत कि मुखिया नीतु कुमारी के निर्देश पर नाले की सफाई कार्य शुरू किया गया। नाले के इर्द-गिर्द किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सफाई शुरू होने से पानी के निकास का रास्ता साफ हो रहा है और जलजमाव की समस्या कम होती दिख रही है।
इस पहल से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है और सफाई कार्य को लेकर खुशी जताई है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से चली आ रही उनकी प्रमुख समस्या का समाधान शुरू होने से अब गांव में जनजीवन सामान्य होने की उम्मीद बढ़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button