AdministrationCrimeState

डॉग बाबू, सोनालिका ट्रैक्टर के बाद डोगेश बाबू के नाम प्रमाण पत्र का सिरदला में आवेदन -दर्ज हुई प्राथमिकी – नवादा ।

रवीन्द्र नाथ भैया ।

जिले में निवास प्रमाण पत्र के आवेदनों में डोगेश बाबू का नाम का आवेदन आया है। डॉग बाबू और सोनालिका ट्रैक्टर के आवास प्रमाण पत्र बनने के बाद अब डोगेश बाबू के नाम से कुत्ते का सर्टिफिकेट बनाने के लिए आवेदन देख प्रशासन के कान खड़े हो गए। आनन-फानन में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
मामला जिले के उग्रवाद प्रभावित सिरदला का बताया गया है। डोगेश बाबू के नाम से कुत्ते के निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन दिया गया। आवेदन की जांच के दौरान यह मामला पकड़ में आया तो प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई। इसके बाद डीएम के आदेश पर सीओ ने थाने में एफआईआर दर्ज करा दी।
बता दें कि इससे पहले पटना में डॉग बाबू और मोतिहारी में सोनालिका ट्रैक्टर के नाम पर प्रमाण पत्र बनवाने का मामला सामने आ चुका है।
जानकारी के मुताबिक़ जिले के सिरदला में मंगलवार को एक कुत्ते के नाम पर निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन सामने आया। इसमें आवेदक का नाम डोगेश बाबू लिखा गया है और कुत्ते की फोटो लगी हुई है। आवेदन में पिता का नाम- डोगेश के पापा और माता का नाम- डोगेश की मम्मी लिखा गया है। पता सिरदला थाना क्षेत्र स्थित शेरपुर के खरौंध गांव लिखा गया है।
डीएम रवि प्रकाश ने तुरंत इस मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद थाने में एफआईआर दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button