पटना में जीकेसी का दीपोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन – पटना ।

धनतेरस की पूर्व संध्या पर जीकेसी का दीपोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
पटना। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) की पटना जिला इकाई और कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में धनतेरस की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव एवं सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन किया गया। दीपों की रोशनी और कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में उत्साह, उल्लास और भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि भारतीय पर्व-त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। दीपोत्सव अंधकार से प्रकाश और निराशा से आशा की ओर बढ़ने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि जीकेसी का उद्देश्य समाज को एकजुट करने के साथ उसकी प्रतिभा और सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना है।
जीकेसी की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने कहा कि ऐसे आयोजन प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ते हैं। वहीं, ग्लोबल उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक ने कहा कि संगठन पर्व-त्योहारों को सामूहिक सहभागिता के साथ मनाने और प्रतिभाओं को मंच देने के लिए प्रतिबद्ध है।
कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के ग्लोबल कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कला और संस्कृति को समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम बताया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मिसेस इंडिया यूनिवर्स मेघा अवनीश मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन पल्लवी विक्की और अजय अम्बष्ठ ने किया।
सांस्कृतिक संध्या में कुमार संभव, राकेश कुमार, प्रेम कुमार, अश्विनी वर्मा, टिया वर्मा, अंश वर्मा, डॉ. अनिल चंचल, स्वेक्षा वर्मा, सागरिका वर्मा, विनोद श्रीवास्तव, संतोष कुमार सिन्हा, रवि सहाय, राकेश रंजन और अभिजीत नंद कुलियर समेत कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी कलाकारों को सम्मानित किया गया।
जीकेसी के पटना जिला अध्यक्ष मधुकर वर्मा ने अतिथियों, पदाधिकारियों, सदस्यों और कलाकारों के प्रति आभार जताते हुए आयोजन की सफलता में सहयोग देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर दीप श्रेष्ठ, मुकेश महान, अनुराग समरुप, रवि शंकर सिन्हा, संतोष नंद कुलियर, मणिभूषण, नितेश कुमार, प्रियदर्शी हर्षवर्धन, मंजू समरुप और प्रसून श्रीवास्तव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



