Welcome to KHABRE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABRE TV
Life StylePoliticalState

महाबोधि बीएड कॉलेज में नए सत्र का शुभारंभ, श्रवण कुमार बोले- शिक्षा सबसे ताकतवर हथियार – नालन्दा ।

रवि रंजन ।

नालंदा के महाबोधि बीएड महाविद्यालय में बीएड सत्र 2026-28 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क विभाग के मंत्री सह जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार, महाविद्यालय के सचिव राजेंद्र प्रसाद, प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार, जेपी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के सचिव शैलेश कुमार और 38 बिहार एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजेश बहरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि शिक्षा एक ताकतवर हथियार है, जिससे दुनिया को जीता जा सकता है। शिक्षक बेहतर समाज के निर्माणकर्ता होते हैं। उन्होंने बीएड छात्रों से कहा कि वे केवल डिग्री हासिल करने को अपना लक्ष्य न बनाएं, बल्कि नैतिक मूल्यों, संस्कार और व्यावहारिक ज्ञान को भी अपनी शिक्षा का हिस्सा बनाएं।
उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ हैं और कक्षा से ही देश का भविष्य तैयार होता है। एक अच्छा शिक्षक सैकड़ों जिंदगियों को बदल सकता है। बीएड छात्रों के कंधों पर आने वाली पीढ़ी को संवारने की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्रों को नशामुक्त और भ्रष्टाचारमुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की अपील की।
मंत्री ने कहा कि महाबोधि महाविद्यालय ने अपने 14 वर्षों के सफर में करीब 1400 छात्रों को प्रशिक्षण देकर शिक्षक के रूप में समाज की सेवा के लिए तैयार किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में 354 बीएड महाविद्यालयों में स्नातक स्तर की पढ़ाई शुरू करने का ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। अब बिहार के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार में बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार किए जाने का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों में इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक और नर्सिंग कॉलेज सहित कई शिक्षण संस्थानों की स्थापना से बिहार के छात्रों को बेहतर अवसर मिल रहे हैं।
वहीं, 38 बिहार एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजेश बहरी ने छात्रों से अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर अभी से मेहनत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि माता-पिता हमें नाम देते हैं, लेकिन पहचान हमें खुद बनानी पड़ती है। जीवन में सफलता के लिए अनुशासन और चरित्र निर्माण बेहद जरूरी है।
महाविद्यालय के सचिव राजेंद्र प्रसाद ने छात्रों से मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील की और कहा कि मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है। प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।
कार्यक्रम में एनसीसी के सूबेदार मेजर ललिन्द्र टिग्गा, प्राचार्य दीपक शर्मा, डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. अंजनी कुमार सुमन, डॉ. सीमा कुमारी, प्रो. सूर्य प्रकाश रावत, प्रो. अनिल कुमार कश्यप, प्रो. अमरजीत कुमार, डॉ. अमित कुमार, डॉ. सचिन मिश्रा, प्रो. मीनाक्षी, प्रो. चंदन झा, प्रो. शशिकांत सहित कई शिक्षक और छात्र मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!