Welcome to KHABRE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABRE TV
State

संभावित बाढ़-सुखाड़ 2026:

आपदा सहायता के लिए जिला आपातकालीन संचालन केंद्र 24 घंटे सक्रिय।

बेतिया। संभावित बाढ़ एवं सुखाड़-2026 को देखते हुए जिला प्रशासन, पश्चिम चम्पारण ने आमजनों की सहायता एवं आपदा संबंधी सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान के लिए जिला स्तर पर जिला आपातकालीन संचालन केंद्र बेतिया को 24 घंटे (24×7) संचालित रखा है।

प्रभारी पदाधिकारी, आपदा प्रबंधन शाखा, श्रीमती नगमा तबस्सुम ने जिला प्रशासन ने कहा कि किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा, बाढ़, जलजमाव, सुखाड़ अथवा अन्य आपदा संबंधी सूचना, सहायता या राहत कार्य से जुड़ी जानकारी के लिए आम नागरिक किसी भी समय संचालन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपदा संबंधी सूचना को तत्काल जिला आपातकालीन संचालन केंद्र को उपलब्ध कराएं, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

संपर्क सूत्र (24×7):

दूरभाष: 06254-247002, 06254-247003

मोबाइल: 8757547904

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!