Welcome to KHABRE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABRE TV
AdministrationState

विधायक ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण – नवादा |

रवीन्द्र नाथ भैया |

जिले की वारिसलीगंज विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनीता देवी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पकरीबरावाँ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्था बेहद जर्जर एवं चिंताजनक पाई गई।
निरीक्षण के समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अनुपस्थित मिले, जिस पर विधायक ने गहरी नाराजगी व्यक्त की।
अस्पताल में पर्याप्त संख्या में डॉक्टर एवं नर्स मौजूद नहीं थे, जिससे मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
विधायक अनीता ने निरीक्षण के दौरान पाया कि मरीजों के लिए साफ-सुथरे बेड की व्यवस्था नहीं है। कई बेड फटे एवं जर्जर हालत में पाए गए तथा बेडशीट की भी उचित व्यवस्था नहीं थी। अस्पताल परिसर में चारों तरफ गंदगी फैली थी और साफ-सफाई की स्थिति अत्यंत खराब मिली।
निरीक्षण के दौरान यह भी जानकारी प्राप्त हुई कि आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर मरीजों एवं गरीब लोगों से पैसे वसूले जाते हैं, जो बेहद गंभीर एवं दुर्भाग्यपूर्ण मामला है। साथ ही यह भी पता चला कि कई कर्मचारी केवल अपनी उपस्थिति बनाकर अस्पताल से गायब हो जाते हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हो रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!