Life StyleState

नवादा व रजौली से दो छात्रा अचानक लापता, परिजनों में मचा कोहराम – नवादा ।

रवीन्द्र नाथ भैया ।

जिले में छात्राओं के अचानक लापता होने की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। इसके पीछे मुख्य वजह हर हाथ में मोबाइल माना जा रहा है। परिजनों द्वारा थाने में अपहरण या फिर गुमशुदगी की रपट दर्ज करायी जाती है लेकिन वास्तविकता कुछ और होता है।
ताजा मामला नगर व रजौली थाना क्षेत्र का है।
नगर में 18 वर्षीय छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। शिवदयाल बीघा गांव निवासी संतोष कुमार सिंह की बेटी खुशी कुमारी बुधवार सुबह 7 बजे कोचिंग के लिए घर से निकली लेकिन उसके बाद वो वापस नहीं आई।
बेटी के अचानक घर से गायब होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
लापता छात्रा के पिता संतोष कुमार के अनुसार, उनकी बेटी रोज की तरह पैदल कोचिंग जाती थी और पढ़ाई के बाद वापस लौट आती थी। लेकिन बुधवार को वह घर नहीं लौटी। परिवार ने आसपास के इलाकों में खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि पुलिस ने छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म पर छात्रा की फोटो जारी की है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर कहीं भी लड़की दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
दूसरी ओर रजौली थाना क्षेत्र के हाथोचक मुहल्ले के चम्पाकली से बालिका के अपहरण की रपट मां ने थाने में दर्ज करायी गयी है। अपहरण का आरोप जौब जलाशय के मछुआरों पर लगाया गया है
घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। परिवार के सदस्य काफी परेशान हैं और न्याय की गुहार लगा रहे हैं। पुलिस जल्द से जल्द छात्रा को खोजने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button