CrimeLife StyleState

तालाब में डूबने से किसान की मौत –  नवादा  ।

रवीन्द्र नाथ भैया ।

जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र के पौरा गांव से एक दुखद घटना सामने आई है। खेत में काम करने गए किसान की तालाब में डूबने से मौत हो गई।
मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के सिद्धेश्वरपुर नेहालु चक गांव निवासी श्याम सुंदर प्रसाद (55) के रूप में हुई है। सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
बताया जाता है कि मृतक खेत में काम कर रहा था। जोरों से प्यास महसूस होने के कारण पास के तालाब से पानी लेने के कारण पैर फिसलते ही तालाब में चला गया। तैरना नहीं आने के कारण गहरे पानी में डूबने से मौत हो गयी।
स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को बाहर निकाले जाने के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button