EntertainmentVIDEO

औषधि निरीक्षक कर्मी द्वारा दवा दुकानदारों से की जा रही अवैध वसूली, वीडियो वायरल – नवादा |

रवीन्द्र नाथ भैया |

जिले के हर महकमे में भ्रष्टाचार चरम पर है। यह हाल तब है जब 10 फरवरी को सूबे के मुखिया नीतीश कुमार का आगमन होने जा रहा है। ताज़ा मामला औषधि निरीक्षक कार्यालय कर्मी का है जो दवा दुकानदारों से अवैध वसूली कर रहे हैं।
ऐसा ही अकबरपुर नया बाजार पांति मुख्य पथ के दवा दुकानदारों से वसूली करते वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो शुक्रवार दोपहर का वन विभाग कार्यालय के आगे काबताया जा रहा है। वैसे मैं वायरल वीडियो का पुष्टि नहीं करता लेकिन है सोलहों आने सच।
वायरल वीडियो में राशि वसूली औषधि निरीक्षक कार्यालय कर्मी सुरेश प्रसाद का बताया जाता है। अब मामला जिलाधिकारी का है वायरल वीडियो का जांच करायेंगे या नहीं? अगर जांच हुई तो कार्रवाई होनी तय है। अन्यथा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना असंभव होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button