Life StyleState

डॉ. अनुज का कारवां पहुंचा कादिरगंज, आंती और पौरा पंचायत – नवादा |

हजारों बुजुर्गों के बीच मॉडर्न समूह के द्वारा बांटे गए कंबल

रवीन्द्र नाथ भैया |

लक्ष्य एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित त्रिवेणी कॉलेज आफ एडुकेशन एवं मॉडर्न कॉलेज आफ एडुकेशन के तत्वाधान में मॉडर्न समूह के अध्यक्ष, समाजसेवी , शिक्षाविद् डॉ. अनुज सिंह ने लगभग 2000 जरूरतमंद, आर्थिक रूप से कमजोर, असहाय वृद्ध जनों एवं महिलाओं के बीच कादिरगंज के निकट घोसतावां सूर्य मंदिर परिसर में कंबल वितरण किया । संस्था विद्यार्थियों को डी. एल.एड ,बी.एड., एम.एड. प्रशिक्षण के साथ समाज सेवा का कार्य करती है।
इस समय हांड़ कंपा देने वाली सर्दी का भीषण प्रकोप चरम पर है।इस कारण ठिठुरते गरीब बुजुर्गों और बेसहारा महिलाओं को अपनी जान बचाना मुश्किल हो गया है। ऐसी परिस्थिति में भीषण ठंड से उनकी सुरक्षा करने की पवित्र भावना से प्रेरित मॉडर्न समूह के अध्यक्ष, समाजसेवी, शिक्षाविद डॉ. अनुज सिंह ने जिले के कादिरगंज के पास घाेसतावां सूर्य मंदिर के प्रांगण में पौरा ,कादिरगंज,लोहरपुरा,आंती पंचायत के साथ-साथ रोह प्रखंड के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण का कार्य कर ठंड से बचने का आधार प्रदान किया।
मौके पर मॉडर्न समूह के निदेशक ने कहा कि धन का सबसे बड़ा सदुपयोग सुपात्र को दान देना है। इस भीषण ठंड में यदि हमारे प्रयास से किसी गरीब की जीवन रक्षा होती है, तो यह हमारे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। हमें यथाशक्ति जरूरतमंद की सहायता अवश्य करनी चाहिए।
डॉ. सिंह ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीबों, वृद्धजनों व दिव्यांगों विधवाओं को कंबल वितरित कर काफी सुकून मिलता है। सर्द भरी ठंड में गरीबों व असहायों को रात में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गरीबों व असहायों को कम्बल देकर ठंड में राहत देने का काम किया गया है।
एक जनवरी से अलग-अलग स्थानों पर जाकर कंबल देने का कार्य किया गया है। इस गलन भरी ठंड में गरीबों व असहायों की सेवा के लिए सभी को आगे आना चाहिए। मॉडर्न ग्रुप के द्वारा लगातार जरूरतमंदों के बीच पहुंच कर ठंड से बचाव के लिए पिछले 15 वर्षों से लगातार निःस्वार्थ भाव से कंबल वितरण का कार्य किया जा रहा।
इस क्रम में पौरा, घोसतावां, हरला, मंगुरा,खपुराही, कादिरगंज ,आंती, सोनूबीघा, लोहरपुरा, अषाढ़ी, पटवा सराय सहित रोह प्रखंड के दर्जनों गांवों के लाभार्थियों के बच कंबल वितरण का कार्य किया गया। कार्यक्रम के दौरान कादिरगंज पंचायत के सरपंच भरत प्रसाद गुप्ता एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य रंजीत प्रसाद, आंती पंचायत की मुखिया जितेंद्र कुमार एवं पंचायत समिति सदस्य विजय नोनिया, लोहरपुरा पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य डॉ रविंद्र प्रसाद, विपिन कुमार, दिलीप कुमार अरुण कुमार,सोनू कुमार,अनिरुद्ध कुमार, ईश कुमार, पचाढा पंचायत की पूर्व मुखिया महेश कुमार ,संजय कुमार, मनोज कुमार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में सहयोग हेतु उपस्थित कादिरगंज पंचायत सरपंच भरत प्रसाद गुप्ता ने मॉडर्न ग्रुप के इस कार्य को अत्यंत सराहनीय एवं परोपकार का अद्भुत कार्य बताते हुए इसे समाज के सक्षम एवं संपन्न वर्ग के लिए अनुकरणीय बताया। भयंकर ठंड में कंबल प्राप्त कर सभी लाभार्थियों ने पूरे मॉडर्न परिवार को आशीर्वाद देकर अपनी प्रसन्नता जाहिर की।
बता दें कि नए साल के पहले दिन यानी पहली जनवरी से ही डॉ. अनुज लगातार कंबल वितरण का अभियान चला रहे हैं। पहले दिन मॉडर्न इंग्लिश स्कूल कुंतीनगर, फिर बणगंगा, कौआकोल के बिरहोर टोला, नगर का हरिश्चंद्र स्टेडियम, हिसुआ, नारदीगंज व कादिरगंज इलाके में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण कर चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button