रवीन्द्र नाथ भैया |
जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के यदुपुर भदौर गांव में पुत्री के साथ की जा रही छेड़छाड़ का विरोध करना वृद्ध को को भारी पड़ा। आरोपी ने पीट पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
बताया जाता है कि मृतक गिरानी चौधरी का गांव के ही पड़ोसी विजय चौधरी से वर्ष 2020 से विवाद चल रहा था। इस क्रम में मृतक जेल में था तथा कुछ दिन पूर्व जेल से बाहर आया था।
विजय चौधरी मृतक की पुत्री से छेड़छाड़ कर रहा था जिसका विरोध करने पर आरोपी ने अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर जमकर पिटाई कर दी।
सूचना मिलते ही 112 की टीम पहुंच इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
एसडीपीओ सुनील कुमार ने बताया कि त्वरित कार्रवाई कर एक को गिरफ्तार किया है। फोरेंसिक टीम ने जांच आरंभ कर दी है। फिलहाल छेड़छाड़ की पुष्टि ग्रामीणों ने नहीं की है। मामले की विस्तृत जांच आरंभ कर दी गयी है।