AdministrationState

नवोदय विद्यालय, के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. रामानंद तिवारी हुए शब्दवीणा की जिला समिति के संरक्षक – नवादा |

रवीन्द्र नाथ भैया |

राष्ट्रीय साहित्यिक सह सांस्कृतिक संस्था ‘शब्दवीणा’ की जिला इकाई के संरक्षक के रूप में डॉ. रामानंद तिवारी को मनोनीत किया गया। पूर्व में गया के जवाहर नवोदय विद्यालय, जेठियन में हिन्दी शिक्षक के रूप में सेवा देने के बाद वर्तमान में जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रभारी प्रधानाचार्य के रूप में सेवारत डॉ. रामानंद तिवारी को ‘शब्दवीणा’ की जिला समिति के संरक्षक के रूप में ससम्मान मनोनीत किया गया।मनोनयन संस्था की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रश्मि प्रियदर्शनी ने किया। जानकारी देते हुए प्रदेश प्रचार मंत्री एवं जिला अध्यक्ष डॉ गोपाल ‘निर्दोष’ ने बताया कि संरक्षक डॉ. रामानंद तिवारी जी मूलतः उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और हिन्दी के विद्वान शिक्षक होने के साथ-साथ कुशल प्रधानाचार्य एवं हिन्दी के स्तरीय रचनाकार भी हैं। इन्होंने कबीर पर प्रबंध काव्य ‘पिंजर प्रेम प्रकासिया’ की रचना कर एक उत्कृष्ट कवि के रूप में स्थापित कर रखा है।
संस्था की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रश्मि प्रियदर्शनी ने उनके बारे में और बताते हुए कहा कि अब ‘शब्दवीणा’ की जिला समिति को संरक्षक के रूप में डॉ. रामानंद तिवारी जी का सानिध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त होता रहेगा, जो शब्दवीणा परिवार के लिए एक गौरवमय उपलब्धि है।
उल्लेखनीय है कि ‘शब्दवीणा’ की जिला समिति के उपाध्यक्ष डॉ. ब्रह्मानंद विश्वकर्मा, जिला सचिव अरुण कुमार वर्मा, संगठन मंत्री उदय भारती, कोषाध्यक्ष सुबोध कुमार, साहित्य मंत्री विनीता प्रिया, जिला प्रचार मंत्री शफीक जानी नादां सहित समिति के सदस्य दीन दयाल वर्मा, गुलाम सरवर, राधा रानी आदि ने भी डॉ. रामानंद तिवारी सर के ‘शब्दवीणा’ की जिला समिति का संरक्षक मनोनीत होने को साहित्य एवं संगठन के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि के रूप में बताया और प्रसन्नता व्यक्त की। जबकि संरक्षक डॉ. रामानंद तिवारी जी ने बताया कि हमारा हरसंभव प्रयास रहेगा कि ‘शब्दवीणा’ की जिला समिति राष्ट्रीय स्तर पर साहित्यिक पहचान बनाये

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button