CrimeState

तेज रफ्तार का कहर, ट्रक व ई-रिक्शा की टक्कर में महिला की मौत, दो जख्मी – नवादा |

रवीन्द्र नाथ भैया |

प्रशासन सड़क दुर्घटना को कम करने को लेकर जागरूकता अभियान चला रही है। यातायात पुलिस ट्रैफिक नियमों की जानकारी देने में लगा है, बावजूद वाहन चालक अपने करतूत से बाज नहीं आ रहे हैं, जिससे आए दिन जिले के किसी न किसी पथ पर सड़क हादसे में लोगों की मौत हो रही है।
ताजा मामला जिले के रूपौ थाना क्षेत्र के दिऔरा मोड़़ के पास की है। तेज रफ्तार ट्रक ने विपरित दिशा से आ रही एक ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे रिक्शा पर सवार रूपौ थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव की रंजीत कुमार की 36 वर्षीय पत्नी मालो देवी की मौत घटनास्थल पर हो गई। जबकि, रिक्शा पर सवार मृतका के परिवार में कमली देवी सहित दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
घटना की सूचना बाद पहुंची स्थानीय पुलिस ने मामले की तहकीकात करते हुए एफएसएल टीम को घटना की सूचना दिया। सूचना बाद घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल की टीम ने कई प्रदर्श को एकत्रित कर जांच के लिए साथ ले गई। तत्पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बहन की शव के साथ सदर अस्पताल पहुंचे भाई गोरेलाल ने बताया कि सूप बनाने के लिए मेरी बहन आढ़ा से बास लेकर ई-रिक्शा से घर वापस लौट रही थी, तभी दिऔरा मोड़ के पास तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने रिक्शा में टक्कर मार फरार हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि जीजा मुंबई में रहकर मजदूरी करते है। मृतका के भाई ने बताया कि मेरी बहन को छोटा-छोटा 4 बेटी और एक बेटा है। बहन की मौत के बाद पांचों बच्चे वेहसहारा हो गये हैं। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button