Welcome to KHABRE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABRE TV
Life StyleState

चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान ने 51 कलमजीवियों को किया सम्मानित – पटना |

रवि रंजन |

पटना : सामाजिक सांस्कृतिक संस्था चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान के 51वें समरोह के अवसर आज भगवान श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक संध्या सह सम्मान समारोह का आयोजन गिरिराज उत्सव पैलेस में किया गया।
समारोह का उद्घाटन बिहार विधान सभा के अध्यक्ष श्री नन्द किशोर यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह की अध्यक्षता ख्यातिप्राप्त चिकित्सक पद्मश्री डॉक्टर गोपाल प्रसाद सिन्हा ने की। कार्यक्रम का संचालन कमलनयन श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर ‘कलमजीवी’ पत्रिका के 51 वें अंक का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद रविशंकर प्रसाद विशिष्ट अतिथि के रूप में उप महापौर, श्रीमती रेशमी चन्द्रवंशी, समाजसेवी श्री राजेश बल्लभ, दूरदर्शन के राज कुमार नाहर उपस्थित रहे।


पूर्व केन्द्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि समाज और राष्ट्र के नवनिर्माण में कलमजीवियों का महत्वपूर्ण योगदान है। राजनैतिक क्षेत्र हो या सामाजिक , आध्यात्मिक क्षेत्र हो या साहित्यिक हर क्षेत्र में चित्रांश आगे रहे हैं।
पद्मश्री डॉ. गोपाल प्रसाद सिन्हा ने कहा कि जाति और मजहब से कलम ऊपर है। भगवान चित्रगुप्त समस्त प्राणी जगत के पाप पुण्य का लेखा जोखा करते हैं। उन्हें जाति और धर्म से नहीं बांधा जा सकता है।
बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त जाति विशेष के नहीं बल्कि प्राणी जगत के अक्षरदाता हैं। राष्ट्र एवं समाज के नव निर्माण एवं साक्षर बनाने में कलमजीवियों की अहम भूमिका है।
समारोह के मौके पर 51 कलमजीवियों को नामित सम्मानों से सम्मानित किया गया। सुप्रसिद्ध कथक नृत्यांगना डा.रमा दास का लाइफ टाइम अचीभमेंट अवार्ड सम्मानित किया गया। पद्मश्री डॉ नरेन्द्र प्रसाद सम्मान (डॉ. शंकर नाथ ख्यातिनाम सर्जन पटना),डॉ. दीनानाथ शरण सम्मान (श्रीमती पूनम कतरियार साहित्यकार),प्रधान ज्वाला प्रसाद सम्मान(ई० किशोर कुमार सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता व समाजसेवी),प्रो० (डॉ०) इन्दिरा सिन्हा सम्मान (डॉ. दिव्या सहाय प्राध्यापिका, पटना),पद्मश्री डॉ० शैलेन्द्रनाथ श्रीवास्तव सम्मान (प्रो० के. सी. सिन्हा पूर्व कुलपति),डॉ. हरिवंश राय ‘बच्चन’ सम्मान (डॉ अनीता राकेश साहित्यकार)
,गीतकार गोपीबल्लभ सहाय सम्मान (श्रीमती प्रेरणा प्रताप कवयित्री एवं दूरदर्शन उद्घोषिका), कृष्णा जमैय्यार सम्मान (डॉ. अणिमा श्रीवास्तव शिक्षिका),रणधीर प्रसाद वर्मा सम्मान (श्री अंजनी सिन्हा बिहार पुलिस सेवा (अवकाश प्राप्त), डॉ. मुरलीधर श्रीवास्तव ‘शेखर’ सम्मान ( श्रीमती प्रियंका श्रीवास्तव ‘शुभ्र ‘ लेखिका),हिमांशु श्रीवास्तव सम्मान (श्रीमती ऋचा वर्मा लघुकथाकार), कविवर सुरेन्द्र नाथ सक्सेना सम्मान ( श्रीमती आराधना प्रसाद कवयित्री),डा० स्वामीनन्दन प्रसाद सम्मान (डा० अमिताभ सिन्हा सीनियर यूरोलोजिस्ट, पटना), अनिल कुमार सिन्हा सम्मान (श्री रवि नन्दन प्रसाद समाजसेवी), राजू श्रीवास्तव सम्मान (श्री अभय सिन्हा अभिनेता एवं निदेशक),ठाकुर प्रसाद सम्मान (न्यायमूर्ति अमरेश कुमार लाल(अवकाश प्राप्त) पटना उच्च न्यायलय),
जटाशंकर दास सम्मान (श्रीमती विमला दत्त मधुबनी पेंटिंग, मधुबनी), डा.फणिभूषण प्रसाद सम्मान ( डा. कुमार राहुल रेडियोलोजिस्ट, पटना),’कायस्थ रत्न’ कृष्णनन्दन सहाय सम्मान ( डॉ. आशीष कुमार सिन्हा निगम पार्षद ( वार्ड-38) पटना नगर निगम), हरेन्द्र कुमार सम्मान (श्री केतन आनंद समाजसेवी),कामेश चंद्र श्रीवास्तव सम्मान (डा. मनोज सन्ढ़वार सहायक प्राध्यापक एवं समाजसेवी), राजू श्रीवास्तव सम्मान 2023 (धामा वर्मा) ,चित्रगुप्त सेवा सम्मान, प्रो. (डॉ०) प्रवीण कुमार प्राचार्य, ए० एन० कॉलेज, पटना,श्री कुमार गौरी शंकर सिन्हा ,समाजसेवी , श्रीमती हैप्पी श्रीवास्तव शिक्षिका एवं नृत्यांगना, छपरा,श्रीमती सीमा रानी पूर्व शिक्षिका एवं साहित्यकार,श्रीमती अपराजिता रंजना कवयित्री, श्रीमती प्राची श्रीवास्तव अभिनेत्री एवं गायिका,श्रीमती गीतावली सिन्हा लेखिका एवं समाज सेविका,श्रीमती श्वेता गजल कवयित्री एवं लेखिका,श्रीमती सुरभि सहाय महिला उद्यमी,डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव लेखक एवं प्रेरक वक्ता श्री प्रेम कुमार उपसंपादक यूनीवार्ता,श्री संजीव दयाल वित्त प्रबंधन सलाहकार,श्री प्रसाद रत्नेश्वर नाट्य एवं संस्कृतिकर्मी, पूर्वी चम्पारण,डॉ. प्रमोद कुमार साहित्य एवं समाजसेवी ,श्री प्रेम बल्लभ सहाय सीनियर क्रिकेटर एवं सीनियर एन.आई. एस. क्रिकेट कोच साउथ जोन श्रीमती अंकिता सिन्हा अभिनय एवं निर्देशन, बेगूसराय,एवं अन्य शामिल हैं। उन्हें शाल, प्रतीक चिन्ह एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया।अतिथियों का स्वागत पूर्व वार्ड पार्षद अवधेश कुमार सिन्हा और धन्यवाद ज्ञापन संस्था के अध्यक्ष गणेश सिन्हा ने दिया। मौके पर इस अवसर पर प्रो. डा. सुधा सिन्हा की पुस्तक भारत विश्वगुरू की ओर हाथों में भक्ति की डोर का लोकापर्ण किया गया। कार्यक्रम में उजाला राज, मधुरम , प्राची श्रीवास्तव, हैप्पी श्रीवास्तव,सार्थक सक्सेना, राहुल श्रीवास्तव, कुमार पंकज सिन्हा,मधुरेश शरण,अविनाश नारायण लाल और प्रेम कुमार की प्रस्तुतियां सराही गयी। कार्यक्रम को सफल बनाने में धीरज कुमार सिन्हा, डा.अशोक सिन्हा, मनीष माथुर, डा. प्रमोद कुमार, सार्थक सक्सेना, संजीव दयाल, कुमार गौरी शंकर सिन्हा,रवि श्रीवास्तव और राजेश राज सक्रिय रहे।,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!