CrimeState

युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत – नवादा |

रवीन्द्र नाथ भैया |

जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध मौत हो गयी। घटना तड़के करीब तीन बजे की है।
मृतक 22 वर्षीय धीरज कुमार कादिरगंज थाना क्षेत्र के खपराही गांव के चंद्रिका सिंह का बेटा बताया जाता है। परिजनों के मुताबिक रात करीब 10:30 बजे धीरज कहीं बाहर से घर आया।
कुछ देर बाद उसे पेट में दर्द व उल्टियां होने लगी। तड़के तीन बजे के करीब उसे नवादा के एक निजी अस्पताल में परिजन लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे एडमिट लेने से इनकार कर दिया और सदर अस्पताल ले जाने के लिए कहा। धीरज को सदर अस्पताल लाया गया।
मौके पर मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव लेकर परिजन घर आ गये। कादिरगंज की पुलिस घटना की जानकारी मिलने के बाद खपराही पहुंची और युवक की मौत व शव के अंतिम संस्कार के बारे में पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि उसके पिता व भाई कोलकाता में रहते हैं। उनके आने के बाद शव का अंतिम संस्कार होगा। परिजनों के आने पर धीरज की संदिग्ध मौत का आरोप लगाया जाने लगा। इसके बाद वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर कादिरगंज पुलिस शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंची जहां दोपहर में उसका अन्वीक्षण रिपोर्ट तैयार कर पोस्टमार्टम कराया गया।
कादिरगंज एसएचओ श्रवण कुमार राम ने बताया कि इस बारे में परिजनों की ओर से आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button