CrimeState

यात्री बस पर विद्युत प्रवाहित तार गिरने से 4 यात्रियों की मौत – नवादा  |

रवीन्द्र नाथ भैया |

जिले के नारदीगंज प्रखंड में बिजली का तार बस पर टूटकर गिरने से 4 यात्रियों की मौत हो गई। घटना राजीव नगर के पास की बतायी गयी है।
सभी नालंदा जिले के राजगीर से बस द्वारा गया खिजरसराय रोड की तरफ जा रहे थे।
घटना उस समय हुई जब रास्ते में एक गिरे पेड़ को हटाने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक बिजली का तार टूट गया। तार की चपेट में आने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गई जबकि एक व्यक्ति मौत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई।

मृतकों में दो बच्चे और एक महिला शामिल हैं। इस हादसे मे तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी जबकि चौथे की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें से एक मां और उनके दो बच्चे शामिल हैं। मृतकों की पहचान गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के चैनपुर निवासी पिंटू राजवंशी की पत्नी गौरी देवी तथा उनके दो बच्चे अनु कुमार ( करीब 3 वर्ष ) और कार्तिक कुमार (2 वर्ष) तथा गया जिले के ही मोहडा थाना क्षेत्र के अरई गांव निवासी ट्रक ड्राइवर संजीत पासवान के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सभी यात्री एक बस में सवार थे।  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button