Welcome to KHABRE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABRE TV
CrimeState

भाई ने हत्या कर शव डैम में फेंका – नवादा |

बरामद युवती के शव से उठा पर्दा

रवीन्द्र नाथ भैया |

प्रेम विवाह से नाराज भाई ने अपनी बहन की हत्या कर शव को जिले के कौवाकोल थाना क्षेत्र के तारा कोल डैम में फेंक दिया। हत्याकांड का खुलासा तब हुआ, जब नालंदा जिला अंतर्गत गिरियक थाना क्षेत्र के रैतर गांव निवासी अशोक प्रसाद का पुत्र मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया। एसपी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 11 जून को कौवाकोल के ताराकोल डैम से एक महिला का शव बरामद किया गया था। मृतका की पहचान रैतर गांव निवासी अशोक कुमार की 21 वर्षीय पुत्री दिव्या कुमारी के रूप में की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
अनुसंधान के क्रम में ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक से पूछताछ के क्रम में उन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया और बताया कि उसकी बहन दिव्या कुमारी पानीपत में प्रेम विवाह कर लिया था। परिवार वालों के बुलाने पर वह घर आई थी, जहां प्रेम विवाह को लेकर कहा सुनी और झड़प हुई थी। इसी द्वेष भावना में आकर भाई ने बहन की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार भाई को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!