नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत बुनियाद केंद्र हिसुआ एवं रजौली में दिलाई गई नशामुक्ति शपथ – नवादा |

रवीन्द्र नाथ भैया |
भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित नशा मुक्त भारत सप्ताह के अवसर पर बुनियाद केंद्र, हिसुआ एवं बुनियाद केंद्र, रजौली में नशामुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बुनियाद केंद्र के पदाधिकारियों, कर्मियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं लाभार्थियों को नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई। साथ ही नशे के दुष्प्रभावों, स्वास्थ्य एवं सामाजिक जीवन पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक रहने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से “नशा मुक्त भारत अभियान : विकसित भारत की पहचान” विषय के अनुरूप विकसित एवं स्वस्थ भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया गया।



