Welcome to KHABRE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABRE TV
CrimeState

156 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार – नवादा |

रवीन्द्र नाथ भैया |

गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद टीम संख्या-3 ने नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब एवं बीयर बरामद की ।
तलाशी के दौरान पप्पू कुमार (30 वर्ष), पिता-दिनेश राम, निवासी-मिर्जापुर, वार्ड संख्या-22, थाना नगर, जिला नवादा के तीन मंजिला मकान में अत्यंत गोपनीय तरीके से बनाए गए तहखाने से कुल 156.25 लीटर विदेशी शराब एवं बीयर बरामद की गई।
तहखाना पूजा घर एवं फर्नीचर के पीछे छिपाकर बनाया गया था।
बरामद शराब में रॉयल स्टैग, आईकॉनिक व्हाइट, सिग्नेचर, ब्लेंडर्स प्राइड, मैजिक मोमेंट्स वोडका सहित बडवाइजर एवं किंगफिशर ब्रांड की बीयर शामिल है।
पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी शराब का भंडारण कर मोटरसाइकिल के माध्यम से शहर में होम डिलीवरी करता था। आरोपी पूर्व में भी शराब तस्करी एवं होम डिलीवरी के मामलों में चार बार गिरफ्तार हो चुका है तथा आदतन उत्पाद अपराधी है।
छापेमारी अभियान का संयुक्त नेतृत्व अवर निरीक्षक मद्य निषेध श्री न्यूटन एवं श्री प्रवीण कुमार ने किया। अभियान में सहायक अवर निरीक्षक मद्य निषेध श्रीमती सुमन भारती, सिपाही मोहम्मद इरफान अंसारी, सुश्री लवली सिंह एवं गृह रक्षक श्री सागर कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!