Welcome to KHABRE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABRE TV
AdministrationState

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव तिथि घोषित, मतदाता सूची का किया गया प्रकाशन -नवादा  |

11 जुलाई को विभिन्न पदों के लिए कराया जायेगा मतदान

रवीन्द्र नाथ भैया |

लम्बी लड़ाई के बाद आखिरकार जिला अधिवक्ता संघ मुख्य चुनाव आयुक्त ने मतदाता सूची प्रकाशित करनेवल के साथ चुनाव तिथि की घोषणा की है। जारी तिथि के अनुसार चुनाव के लिए मतदान 11 जुलाई को कराया जायेगा जबकि मतों की गिनती चुनाव के दूसरे दिन यानी 12 जुलाई को संपन्न होगी।
चुनाव से संबंधित जारी अधिसूचना के अनुसार आगामी 05 जून तक मतदाता सूची से संबंधित दावा – आपत्ति दायर कराये जा सकेंगे।
06 जून से लेकर 09 जून तक दावा आपत्ति का निस्तारण कर 10 से 12 तक अपील प्राधिकार के समक्ष सुनवाई हो सकेगी जबकि 13 से 15 तक मतदाता सूची का निस्तारण कर 16 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।
17 जून से 20 जून तक विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया जा सकेगा जिसकी जांच 22 से 23 जून तक की जा सकेगी। नामांकन वापस लेने की तिथि नाम वापस लिया जा सकेगा। 27 जून को विभिन्न पदों के लिए नामांकित प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के साथ नामित प्रत्याशी चुनाव प्रचार कर सकेंगे।
11 जुलाई को प्रातः 10 बजे से संध्या 05 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। मतों की गिनती 12 जुलाई को संपन्न कराने के साथ विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जा सकेगी।
वैसे अधिवक्ताओं ने मतदान तिथि पर आपत्ति जताई है। अधिवक्ताओं का मानना है कि 11 जुलाई को अवकाश है और अवकाश के दिन चुनाव कराने का प्रावधान नहीं है। सूचना राज्य बार कौंसिल को दी गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!