Welcome to KHABRE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABRE TV
PoliticalState

बाँदा में शिक्षा का गिरता स्तर व पानी की समस्या को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन – उत्तर प्रदेश ।

सहजाद अहमद ।

बाँदा जनपद में शिक्षा, पानी सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष की अगुवाही में कांग्रेसियो ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया, ज्ञापन के माध्यम से समस्याओ का जल्द निस्तारण की मांग की l जिलाध्यक्ष ने जनपद में शिछा के स्तर में गिरावट को लेकर चिंता जताई व आने वाले पीढ़ी के भविष्य को अंधकार में डूबता हुआ बताया l

जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि जनपद ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में शिक्षा माफिया से मिली भगत कर प्राइवेट स्कूल संचालक असीमित फीस वसूल कर प्रत्येक वर्ष पाठ्यक्रम परिवर्तित किए जाने के नाम पर भारी पैमाने पर अभिभावकों से कॉपी किताबें, मोजे, जूते आदि सामग्रियों के नाम पर वसूली की जा रही है जिससे जानमानस में आक्रोश व्याप्त है, वहीं दूसरी ओर रमजान का पवित्र महीना चल रहा है एवं 19 मार्च से नवरात्रि के पर्व प्रारम्भ होने जा रहा है लेकिन जल संस्थान शहर के अंदर कैंप लगाकर ललाखों रुपए की वसूली करने में मगन है जबकि शहर के अंदर नलों में कीचड़ युक्त पानी मात्र 30 मिनट सप्लाई देकर शहर वासियों को सुलभ कराया जा रहा है, जिससे अनेकों की संख्या में लोग बीमार पड़ रहे हैं और अस्पतालों की शरण लेनी पड़ रही है, पानी की सप्लाई में ब्लीचिंग पाउडर का इस्तेमाल न कर करोड़ों का घोटाला किया जा रहा है जो जांच का विषय है, इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई कर शहर वासियों को कम से कम दोनों मीटिंग एक-एक घंटा स्वच्छ जल सुलभ कराया जाए l

बाईट – राजेश दीक्षित (जिलाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी, बाँदा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!