AdministrationState

जिले का ऐसा कार्यालय जिसे अधिकारी के बजाय चलाता कोई और – नवादा । 

रवीन्द्र नाथ भैया ।

जी हां! चौकिये नहीं। जिले में एक ऐसा कार्यालय भी है जिसे अधिकारी व कर्मचारी नहीं कोई और चलाता है। जी हां! यहां हम बात कर रहे हैं जिला परिवहन कार्यालय का।
ऐसा हम नहीं बल्कि कार्यालय के अंदर का वह तस्वीर कह रहा है जो झूठ नहीं बोलता। अधिकारी की बात करें तो कार्यरत अनधिकृत व्यक्ति का जवाब मिलता है साहब मिटिंग में है और बड़ा बाबू अवकाश पर।
अब सबसे बड़ा सवाल समाहर्ता की समीक्षात्मक मिटिंग सप्ताह में एक दिन होती है न कि प्रतिदिन। फिर कौन सी ऐसी मिटिंग है जहां उन्हें प्रतिदिन घंटों जाना होता है। फिर बड़ा बाबू कितने दिनों के अवकाश पर हैं? इसका जबाब अनधिकृत व्यक्ति के पास नहीं है।
भूमि राजस्व मंत्री सह उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा भूमि राजस्व से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को सुधारने में लगे हैं लेकिन खनन विभाग पर किसी का ध्यान नहीं है। और तो और खनन विभाग के सरकारी वाहन का उपयोग तक अनधिकृत व्यक्ति कर रहा है।
ऐसे में सबसे बड़ा सवाल आखिर ऐसा क्यों? जब सारी जिम्मेदारी अनधिकृत व्यक्ति ही उठायेगा तो अधिकारियों व कर्मचारियों की आवश्यकता ही क्या है? डीएम साहब! क्या ऐसे मामले पर संज्ञान लेंगे?

आश्चर्य यह कि

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button