State

बीआरसी में जमकर हो रही लूट, अधिकारी मौन –  नवादा ।

रवीन्द्र नाथ भैया ।

जिले के रजौली बीआरसी में 6 लाख से अधिक की राशि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं बीआरसी अकाउंटेंट के द्वारा गबन का मामला सामने आया है। बीआरसी कार्यालय रजौली में विकास मद एवं भवन मरमती हेतु 675750 का आवंटन प्राप्त हुआ था। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं बीआरसी अकाउंटेंट के द्वारा उपरोक्त राशि का गबन कर लिया गया।
मामला का खुलासा तब हूआ जब 6 लाख 75750 का उपयोगिता की मांग आरटीआई कार्य करता बिंदा प्रसाद निराला के द्वारा किया गया। उपयोगिता प्रमाण पत्र देने के एवज में 910 रुपया फोटो कॉपी के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रजौली के द्वारा मांग किया गया जो नियमानुसार दो रुपए के हिसाब से 455 पेज होता है, जबकि उपयोगिता मात्र एक पेज से दो पेज में आ जाएगा।
बीआरसी कार्यालय रजौली में उद्घाटन के समय से ही उपस्कर टेबल एवं अन्य सामान मौजूद है। भवन का भी आज तक किसी तरह का मरम्मती नहीं किया गया। किए गए गबन को छुपाने के लिए बीआरसी
रजौली द्वारा 910 रुपया का बिल थमा दिया गया।
विदित हो कि अकाउंटेंट 15 वर्षों से एक ही जगह रजौली बीआरसी कार्यालय में जमे हैं और दीमक की तरह आवंटित राशि को चुस रहे हैं।
किए गए घोटाला से संबंधित शिकायत बिंदा प्रसाद निराला के द्वारा जिला पदाधिकारी एवं शिक्षा उपनिदेशक मगध क्षेत्र गया को आवेदन देकर जांच एवं जांचोपरांत कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button