AdministrationLife StyleNationalState

रवि प्रकाश ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 182 वां रैंक लाकर सफलता प्राप्त करने वाले रवि राज से प्रेरणा लें जिले के छात्र- छात्राएं – नवादा ।

नवादा :  जिलाधिकारी श्री रवि प्रकाश ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 182 वां रैंक लाकर सफलता प्राप्त करने वाले जिले के प्रतिभावान छात्र श्री रवि राज से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने छात्र को मोमेंटो, मिठाई एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
जिलाधिकारी ने श्री रवि राज की कड़ी मेहनत, समर्पण एवं सफलता की प्रशंसा की और कहा कि यह उपलब्धि केवल छात्र की नहीं, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने कहा कि ऐसे प्रेरणादायक युवाओं को प्रोत्साहन देना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है, जिससे अन्य छात्र उत्साहित होकर कठिन परीक्षाओं की तैयारी में जुट सकें। उन्होंने यह कहा कि यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल करना एक बड़ी उपलब्धि है, और श्री रवि राज की यह सफलता निश्चित रूप से जिले के युवाओं के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगी।
श्री रवि राज ने बताया कि उन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई नवादा स्थित दयाल पब्लिक स्कूल से की तथा स्नातक की पढ़ाई सीताराम साहू कॉलेज से पूरी की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया। विशेष रूप से अपनी माता श्रीमती विभा सिंहा को, जिनके सहयोग और प्रेरणा से यह मुकाम हासिल हुआ।
उनके पिता श्री रंजन कुमार सिंहा किसान हैं।श्री रवि राज का स्थायी पता – ग्राम महुली, पंचायत – तेयार, थाना – नेमदारगंज, प्रखंड – अकबरपुर है। वर्तमान में वे नवीन नगर, नवादा में किराए के मकान में निवास कर पढ़ाई कर रहे थे।
जिलाधिकारी श्री रवि प्रकाश ने श्री रवि राज की माता की सराहना की और उन्हें तथा उनके पूरे परिवार को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा जताई कि रवि राज जैसे मेधावी छात्र जिले को राष्ट्रीय पटल पर पहचान दिलाते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button