
रवीन्द्र नाथ भैया |
जिले के अकबरपुर प्रखण्ड क्षेत्र पांती पंचायत की दो अलग-अलग गांवों में दो दिनों के अंदर पथ दुर्घटना में एकलौते पुत्र समेत दो युवकों की मौत हो गयी। युवकों की मौत से ग्रामीणों में दहशत देखा जा रहा है।
बताया जाता है कि श्यामा पचरुखी गांव के अरविंद सिंह के एकलौता पुत्र नवादा से बाइक से घर वापस लौट रहा था। छह माइल के पास टेम्पो से टकराने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के क्रम में पटना में मौत हो गयी।
मृतक अपने पिता का एकलौता पुत्र था। उसकी शादी तय हो चुकी थी। शादी के पूर्व मौत से अरविंद के खानदान का चिराग बुझ गया।
दूसरी घटना पिरौटा गांव की बतायी गयी है। स्नेही सिंह का पुत्र चंदन कुमार अपने ननिहाल दादपुर में रहकर फतेहपुर मोड़ पर विजनेस करता था। देर शाम बाइक से घर वापस लौटने के क्रम में बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से इलाज के क्रम में मौत हो गयी।
मृतक की दो माह पूर्व शादी हुई थी। मौत की सूचना मिलते ही घर व ससुराल के परिजनों में कोहराम मच गया।
इसके ठीक एक दिन पूर्व हनुमानगढ़ गांव में वज्रपात में राजकुमार प्रसाद की मौत हो गयी थी। इस प्रकार तीन दिनों में पंचायत में तीन की मौत हो गयी।