Welcome to KHABRE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABRE TV
AdministrationState

मरम्मती के नाम पर राशि का वारा न्यारा, नहीं मिल रहा सिंचाईं का लाभ – नवादा |

रवीन्द्र नाथ भैया |

जिले के पकरीबरावां प्रखंड क्षेत्र के डुमरांवा गांव में कृषि सिंचाई के लगे तीन सरकारी ट्यूबवेलों का लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है। ऐसा किसानों का कहना है। ऐसी भी बात नहीं कि पंप चालक नहीं है। है, लेकिन उन्हें मानदेय नहीं दिया जा रहा है। ऐसा हम नहीं किसानों का है।
किसानों का आरोप है कि मुखिया द्वारा ट्यूबवेलों की मरम्मती के नाम राशि का बंदरबांट कर लिया गया। यहां तक कि ट्यूबवेल का मोटर तक मुखिया पति खोल लिया फिर सिंचाई का प्रश्न ही कहां है।
किसानों ने बताया कि इस बावत की बार अधिकारियों को आवेदन देकर जांच की मांग की गयी लेकिन आजतक जांच तक नहीं हो पा रहा है। ट्यूबवेल के बंद रहने से किसानों को परेशानी हो रही है तो कृषि को नुक्सान हो रहा है।
अब आप खुद देख लें ट्यूबवेल का हालात। बावजूद अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं जा पा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!