AdministrationLife StyleState

बेटी को परीक्षा देने जाना था पुणे, कुंभ यात्रियों ने नहीं खोला ट्रेन का गेट, नवादा स्टेशन पर भारी हंगामा – नवादा  |

रवीन्द्र नाथ भैया |

जिले के गया -किउल रेलखंड के नवादा रेलवे स्टेशन पर रविवार रात प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए जाने वाले यात्रियों का जबरदस्त हुजूम देखने को मिला। रात 11 बजे पुणे जसीडीह ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही भारी भीड़ जमा हो गई। हालांकि, ट्रेन का गेट नहीं खुलने से यात्रियों में भारी आक्रोश देखा गया। हालात यह रही कि टिकट होने के बावजूद कई यात्री ट्रेन में नहीं चढ़ पाए। पहले से ही ट्रेन में बैठे यात्रियों ने गेट बंद कर दिया और स्टेशन पर रुकने के दौरान गेट नहीं खोला।
पुलिस के हस्तक्षेप के बावजूद स्थिति नहीं सुधरी और अंततः ट्रेन हॉर्न बजाते हुए स्टेशन से रवाना हो गई।
घटना में सबसे ज्यादा परेशानी शेखपुरा से आई एक मां और उसकी बेटी को हुई, जिन्हें पुणे जाना था। बेटी की बीए पार्ट वन की परीक्षा चल रही है, लेकिन ट्रेन में नहीं चढ़ पाने के कारण दोनों रोते हुए प्लेटफॉर्म पर ही रह गए। रेलवे प्रशासन की ओर से उचित व्यवस्था न होने की वजह से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दिल्ली में हुई भगदड़ की घटना के बाद भी कुंभ स्नान के लिए यात्रियों का उत्साह कम नहीं हुआ है। स्टेशन पर दिन-रात भारी भीड़ देखी जा रही है, लेकिन रेलवे प्रशासन की ओर से कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button