Welcome to KHABRE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABRE TV
AdministrationLife StyleState

प्रशासन व दल वालों ने किया किनारा, मुख्यमंत्री ने दिया सहारा – नवादा |

हाल अल्पसंख्यक समुदाय के पूर्व मुखिया का

रवीन्द्र नाथ भैया |

कहते हैं परिश्रम व समर्पण बेकार नहीं जाता। कुछ इसी प्रकार की स्थिति मुख्यमंत्री आगमन पर गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र के महावरा में देखा गया। मुख्यमंत्री के लिये भीड़ जुटाने वाली राज्य अल्पसंख्यक आयोग की पूर्व सदस्य सह गोविंदपुर पंचायत की पूर्व मुखिया अफरोजा खातुन को न केवल जिला प्रशासन बल्कि जदयू अध्यक्ष तक ने नजरअंदाज कर दिया। लेकिन मुख्यमंत्री ने खुद सहारा देकर सम्मान दिया।
वैसे यह कोई नयी बात नहीं है। कोई किसी को आगे बढ़ते देखना नहीं चाहता। सो अफरोजा के साथ भी हुआ। लेकिन जिसने अपने कार्य व दल के प्रति समर्पित कर रखा हो उसे भला नीतीश कुमार नजरअंदाज कैसे कर सकते हैं। वह खुद उनके ही घर में। मुख्यमंत्री आये और बगैर जनता को संबोधित करते हुए रजौली के करिगांव के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए लेकिन अपने ही दल के लोगों के लिए की संदेश दे गये।
बता दें मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए अफरोजा खातुन ने पिछले कई दिनों से एड़ी चोटी एक कर रखा था। यहां तक कि प्रशासन को लगातार सहयोग कर रही थी लेकिन जब मंच साझा व मुख्यमंत्री के अपने ही घर में स्वागत की बारी आयी तो उन्हें दर्शक दीर्घा थमा घोर इंसाफी कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!