मासूम का अपहरण,बार- बार दुष्कर्म और.महीनेभर बाद मिली 12 साल की लापता बच्ची ने सुनाई दरिंदगी की दास्तां – नवादा |
दुष्कर्मी को बचाने में जुटी है पुलिस?
रवीन्द्र नाथ भैया |
जिले के नगर थाना क्षेत्र में 5 वीं की छात्रा के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। पड़ोसी युवक ने छात्रा का अपहरण कर उसके साथ महीनों तक दुष्कर्म किया।
अपहरण व दुष्कर्म की वारदात नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का बताया जा रहा है। पड़ोसी युवक ने छात्रा का अपहरण कर कोलकाता, विशाखापट्टनम और रांची ले जाकर नशे की गोली खिलाकर उसके साथ महीनों दुष्कर्म करता रहा।
आरोपी युवक नगर थाना क्षेत्र के बताया जाता है। वैसे दुष्कर्मी दो बच्चों का पिता है।
पीड़िता के पिता के मुताबिक उनकी 12 साल की पुत्री निजी स्कूल में पांचवी की छात्रा है।
आरोप है कि 27 अक्टूबर की देर शाम लड़की बगल के राशन दुकान से कुछ सामान खरीदने गयी थी। काफी देर बीत जाने के बाद लड़की घर वापस नहीं लौटी तब पीड़ित परिवार ने पड़ोस के उपर बेटी का अपहरण का मामला नगर थाना में दर्ज करवाया।
3 दिसंबर को आरोपी पीड़िता को शहर के सद्भावना चौक पर छोड़कर भाग निकला।
महीने बाद जब मासूम बच्ची अपने घर पर पहुंची तो, उसकी हालत देखकर परिवार के लोग हक्का-बक्का रह गए। पूछताछ करने पर पीड़िता ने अपने परिवार को पूरी घटनाक्रम बतायी।
पीड़ित मासूम ने बताया कि पड़ोसी युवक ने किडनैप कर उसे नशे की दवा दी और उसके साथ बार- बार साथ दरिंदगी की। बच्ची को किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई ।
दुष्कर्म के दोषी को अब तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पीड़ित परिवार न्याय की मांग को लेकर एसपी से लेकर डीएम कार्यालय का चक्कर काट रहे है।
पीड़ित परिवार डीएम रवि प्रकाश और एसपी अभिनव धीमान से न्याय के साथ साथ जान माल सुरक्षा की गुहार लगा रहे है। बावजूद न्याय तो दूर कोई कुछ सुनने को तैयार नहीं है।