AdministrationState

पथ निर्माण के पूर्व मुआवजा को ले लगायी रोक – नवादा  |

रवीन्द्र नाथ भैया |

मंझवे-ककोलत एस एच 102 रोड़ सुदृढ़ीकरण के लिए अर्जित भूमि के रैय्यतों को भूमि का मुआवजा दिलाने के लिए अकबरपुर प्रखंड के पैजुना गांव में बड़ी संख्या में प्रभावित लोग जन सुराज नेता सैय्यद मसीहउद्दीन के नेतृत्व में सड़क पर जमे हुए हैं। उन्होंने सड़क निर्माण पर रोक लगा दी है।
सूचना समाहर्ता समेत अन्य पदाधिकारियों को दिये जाने के बावजूद अबतक कोई अधिकारी सुध लेने को तैयार नहीं है। ऐसे में निर्माण कार्य ठप पड़ा है।
बता दें इसके पूर्व फतेहपुर, डीही, बलिया व कुहिला के लोगों ने मुआवजा भुगतान को लेकर पथ निर्माण पर रोक लगाई थी। इसमें से फतेहपुर, डीही, बलिया का समाधान होने के बाद पथ निर्माण आरंभ हुआ लेकिन कुहिला का निर्माण कार्य अवरुद्ध पड़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button