Welcome to KHABRE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABRE TV
CrimeState

होटल में चल रहा था अवैध कारोबार, विदेशी शराब और बीयर के साथ तस्कर गिरफ्तार – नवादा  |

रवीन्द्र नाथ भैया |

जिले के सिरदला प्रखंड में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल की आड़ में चल रहे शराब अड्डे का भंडाफोड़ किया । छापेमारी के दौरान 22.86 लीटर विदेशी शराब और बीयर बरामद की गई, जबकि एक कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
होटल की आड़ में चल रहा था शराब का धंधा:-
बिहार-झारखंड सीमा से सटे सिरदला प्रखंड के परनाडाबर थाना क्षेत्र स्थित मढ़ी कलौंदी गांव में अस्थायी होटल से अवैध शराब कारोबार संचालित किया जा रहा था। उत्पाद विभाग को इसकी गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद कार्रवाई की योजना बनाई गई।
ग्राहक बनकर पहुंचे अधिकारी, ऐसे खुला पूरा खेल:-
सूचना की सत्यता जांचने के लिए उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक प्रवीण कुमार ग्राहक बनकर होटल पहुंचे। उन्होंने पहले भोजन का ऑर्डर दिया और बाद में शराब की मांग की। होटल संचालक द्वारा शराब उपलब्ध कराने की सहमति मिलते ही सूचना सही साबित हुई।
इशारा मिलते ही टीम ने मारी रेड:-
पहले से तैयार उत्पाद विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर होटल में छापेमारी शुरू कर दी। तलाशी के दौरान डीप फ्रीजर और अन्य स्थानों से भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद की गई।
22.86 लीटर शराब और बीयर बरामद:-
छापेमारी के दौरान कुल 22.86 लीटर विदेशी शराब एवं बीयर जब्त की गई। अधिकारियों ने मौके से कारोबारी मन्नू सिंह (33 वर्ष), पिता सुखदेव सिंह, निवासी मढ़ी कलौंदी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ने किया बड़ा खुलासा:-
आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह झारखंड से शराब लाकर होटल की आड़ में बेचता था। उसने बताया कि ग्राहक यहां से शराब और भोजन खरीदने के बाद आसपास के जंगलों और पहाड़ी क्षेत्रों में जाकर सेवन करते थे।
बिहार-झारखंड सीमा का इलाका पहले से संवेदनशील:-
उत्पाद विभाग के अनुसार बिहार-झारखंड सीमा से सटा यह क्षेत्र लंबे समय से अवैध शराब कारोबार के लिए संवेदनशील माना जाता रहा है। इसी वजह से विभाग लगातार निगरानी और छापेमारी अभियान चला रहा है।
भेजा गया न्यायिक हिरासत में:-
मामले में उत्पाद थाना कांड संख्या 606/26 दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
चलता रहेगा अभियान:-
छापेमारी अभियान का नेतृत्व अवर निरीक्षक प्रवीण कुमार ने किया. टीम में अवर निरीक्षक न्यूटन समेत अन्य उत्पाद कर्मी भी शामिल रहे।
उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने कहा कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!