डीएम के विरुद्ध सामान्य प्रशासन विभाग ने लिया संज्ञान – नवादा |

रवीन्द्र नाथ भैया |
डीएम के विरुद्ध सामान्य प्रशासन विभाग ने संज्ञान लिया है। मामला डीएम के जनता दरबार से जुड़ा है। इस बात शपथ पत्र की मांग की गयी है। इससे संबंधित पत्र वादी को उपलब्ध कराया गया है।
जिले के बहुचर्चित आरटीआई कार्यकर्ता प्रणव कुमार चर्चिल का आरोप है कि 15 मई को जनता दरबार पहुंचे थे। उन्होंने डीएम समेत जिले कई अधिकारियों द्वारा उनके मोबाइल को ब्लॉक किये जाने का मामला उठाया था। उनके द्वारा जनहित में उठाये गये मामले पर डीएम ने न केवल नाराजगी जताई थी बल्कि उपस्थित लोगों के सामने अभद्र व्यवहार करते हुए उनके मोबाइल को जब्त कर छेड़छाड़ किया था।
हद तो तब हो गया जब डीएम सभाकक्ष से निकल कर जाने के लिए नीचे उतरे तभी डीएम के सुरक्षा गार्ड ने जबरन रोक न केवल उनका मोबाइल जब्त किया बल्कि दुबारा डीएम के सामने उपस्थित किया जहां पुनः सुधर जाओ, बर्ना —- की धमकियां दी गयी।
उक्त मामले की शिकायत उन्होंने मुख्य सचिव समेत सामान्य प्रशासन विभाग से की थी। सामान्य प्रशासन विभाग ने मामले पर संज्ञान लेते हुए शपथ पत्र की मांग की है।



