
रवीन्द्र नाथ भैया |
जिले के सिरदला- हिसुआ मुख्य मार्ग में बरबीघा मुहल्ला स्थित सड़क किनारे पवन गुप्ता के भवन में संचालित पी एन बी बैंक के समीप से मोटरसाइकल की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली ।
पीड़ित वाइक स्वामी मँझौली निवासी सुबोध कुमार ने बताया कि वाइक लगाकर कुछ काम से बैंक के अंदर गये। काम कराकर आधा घंटे के बाद बैंक से बाहर आये तो देखा कि मेरा वाइक नहीं है। तत्काल थाना को सूचना देकर बरामदगी की गुहार लगायी ।
थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बैंक में लगी सी सी टी वी कैमरा के सहयोग एवं आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद चोरी की मोटरसाइकिल व चोर की तलाश में पुलिस जुट गई है। एस आई विकास कुमार एवं दीपेश कुमार विद्यार्थी को वाइक बरामदगी को लेकर जिम्मेवारी दी गई है। जल्द ही चोरी गये वाइक को बरामद कर लिया जायगा।


