Welcome to KHABRE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABRE TV
Life StyleState

12 एनसीसी कैडेट बने अग्निवीर, कॉलेज में खुशी की लहर – नवादा |

रवीन्द्र नाथ भैया |

जिले के मगध विश्वविद्यालय बोधगया की अंगीभूत इकाई टी.एस. कॉलेज, हिसुआ की एनसीसी इकाई के 12 कैडेटों का भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में चयन होने पर कॉलेज परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल है।
कैडेटों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि को कॉलेज की एनसीसी इकाई के उत्कृष्ट प्रशिक्षण, अनुशासन तथा युवाओं की मेहनत का परिणाम माना जा रहा है।
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. पवन कुमार शर्मा ने चयनित कैडेटों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता न केवल कैडेटों की लगन और परिश्रम का प्रतिफल है, बल्कि कॉलेज की एनसीसी इकाई की गुणवत्ता और समर्पण को भी दर्शाती है।
उन्होंने विश्वास जताया कि चयनित युवा भारतीय सेना में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए देश और संस्थान का नाम रोशन करेंगे।
कॉलेज की एनसीसी इकाई के एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. सुनील कुमार दुबे ने भी चयनित कैडेटों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का सशक्त मंच है। उन्होंने बताया कि कैडेटों ने नियमित प्रशिक्षण, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है।
मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि कॉलेज के 12 कैडेटों का भारतीय सेना में चयन हुआ है। चयनित कैडेटों में अंशु कुमार, रोमित कुमार, गुलशन कुमार, सागर कुमार, अंकित कुमार, गौतम कुमार, शुभम कुमार, कौशल कुमार, देवा भारती, नवीन कुमार, नीतीश कुमार तथा अंजनी कुमार शामिल हैं।
इस उपलब्धि पर वितेक्षक डॉ. स्वर्गेश कुमार, डॉ. संजय कुमार, डॉ. रजनीश देव, एनएसएस पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार चौहान, दिव्या पाण्डेय, डॉ. मांडवी रानी, प्रधान सहायक राजेश कुमार, अनिल कुमार, शैलेंद्र कुमार, सिन्धुकांत, अजय कुमार शर्मा, शंकर कुमार, रौशन कुमार सहित कॉलेज परिवार के अन्य सदस्यों ने भी चयनित कैडेटों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!