PoliticalState

दूसरी बार भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता बने, बधाई का लगा तांता – नवादा(

मंत्री जनक राम बोले पिछला कार्यकाल रहा था शानदार

रवीन्द्र नाथ भैया |

भाजपा जिलाध्यक्ष के पद पर लगातार दूसरी बार अनिल मेहता निर्विरोध चुने गए हैं। जिला भाजपा कार्यालय स्थित अटल सभागार में आयोजित संगठन पर्व समारोह में बिहार सरकार के मंत्री जनक राम ने भाजपा प्रदेश मंत्री सह् क्षेत्रीय प्रभारी रत्नेश कुशवाहा, सह क्षेत्रीय प्रभारी पंकज सिंह तथा जिला प्रभारी राजेश चंद्रवंशी ने इसकी संयुक्त घोषणा की। मंच पर उपस्थित पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना, वारसलीगंज विधायक अरूणा देवी तथा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आनद गौरव सहित सभागार में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अनिल मेहता की नाम का उद्घघोषणा होते ही ताली बजाकर अभिनंदन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने फूल माला एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया एवं नये दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री जनक राम ने कहा कि जिलाध्यक्ष पद की दूसरी बार दायित्व के साथ जिले के पांचो विधानसभा की सीट एनडीए की झोली में हो, इसके लिए भी होमवर्क दिया गया संगठन को पूर्ण विश्वास है कि इस बार विधानसभा में एनडीए की जिला मे पांचो सीट पर विजय होगी।
सभा को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने दूसरी बार दायित्व मिलने के उपरांत प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया ,साथ ही साथ सांसद विवेक ठाकुर, वारसलीगंज विधायक अरूणा देवी एवं जिला कमेटी का आभार प्रकट किया। नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को बूथ कमेटी एवं पन्ना प्रमुख बनाने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि बूथ जीतो, चुनाव जीतो के तर्ज पर हम सभी कार्यकर्ताओं को काम करना है।
मंच संचालन जिला महामंत्री विजय पांडेय ने किया। मौके पर नरेश वर्मा, शैलेंद्र शर्मा, प्रमोद कुमार चुन्नु, अनिता मेहता, नितु गुप्ता, सतीश सिंन्हा, मीडिया प्रभारी नंदकिशोर चौरसिया, तेजस सिन्हा तथा नवनियुक्त सभी मंडल अध्यक्ष सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button