Welcome to KHABRE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to KHABRE TV
Life StyleState

रजवार छात्रावास निर्माण के लिए 7.5 डिसमिल भूमि किया दान, कार्यकारी कमिटी का गठन – नवादा |

रवीन्द्र नाथ भैया |
जिले के रजवार समाज के विद्यार्थियों की शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए भारतीय रजवार छात्रावास के निर्माण के लिए 7.5 डिसमिल भूमि दान की गई। इस संबंध में जिले के शोभनाथ मंदिर परिसर स्थित एक निजी होटल में भारतीय रजवार समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें छात्रावास निर्माण और संगठन को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।
बैठक के दौरान महुली ग्राम पंचायत के भागलपुर रजवरिया निवासी राजकुमार राजवंशी एवं बालेश्वर राजवंशी ने भारतीय रजवार छात्रावास के निर्माण हेतु 7.5 डिसमिल भूमि दान करने की घोषणा की। इस घोषणा पर उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया और इसे समाज के लिए ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायक कदम बताया।
इस अवसर पर बालेश्वर राजवंशी ने कहा कि वे चार भाई हैं और आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि भविष्य में समाज के किसी भी बच्चे को आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित नहीं होना पड़े, इसी उद्देश्य से उन्होंने छात्रावास निर्माण के लिए भूमि दान करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा, “हमारे समाज के बच्चे शिक्षित होंगे, तभी समाज का सर्वांगीण विकास होगा और नई पीढ़ी बेहतर भविष्य का निर्माण करेगी।”
बैठक की अध्यक्षता पूर्व शिक्षक कृष्णा राजवंशी वही मंच संचालन प्रमोद रजवार ने किया।
इस दौरान नवनिर्मित छात्रावास के संचालन एवं निर्माण कार्य को गति देने के लिए कार्यकारी कमिटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से अनुज राजवंशी को कमिटी का कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। वही राजीव रंजन रामानंद राजवंशी, देवेंद्र राजवंशी को उपाध्यक्ष बनाया गया। कोषाध्यक्ष जितेंद्र राजवंशी, और उपकोषाध्यक्ष प्रमोद रजवार को बनाया गया। मुकेश राजवंशी को सचिव और डॉ मनोज राजवंशी, संदीप कुमार को उपसचिव बनाया गया।
बैठक में उपस्थित समाज के लोगों ने छात्रावास निर्माण की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इसके बनने से दूर-दराज के गरीब एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने में काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही समाज के सक्षम एवं जागरूक लोगों से भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे आकर सहयोग करने की अपील की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि अगली बैठक 2 अगस्त (रविवार) को आयोजित की जाएगी, जिसमें रजवार राजवंशी समाज के सभी सम्मानित एवं जागरूक लोगों से उपस्थित होकर छात्रावास निर्माण अभियान को आगे बढ़ाने की अपील की जाएगी।
बैठक में भीम आर्मी जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र राजवंशी, सुरेंद्र राजवंशी, डॉ रामानंद राजवंशी, अर्जुन राम, कपिल राम, नंदू राम देवेंद्र राम छोटेलाल राजवंशी भारती जी विजय राजवंशी,सुरेश राजवंशी के साथ कई कई गण्यमान लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!