भगवान बुद्ध का प्रिय स्थल रहा था वेणुवन : बुद्ध ने वेणुवन में किया था पांच वर्षावास – राजगीर।

धम्म व विनय स्थल है वेणुवन : श्रवण कुमार
बिहार में अतिथियों को देवता की तरह पूजने की है रही है परंपरा :
सतेंद्र कुमार ।
नालंदा : वेणवुन में आयोजित विश्व माघ पूजा में गुरुवार को ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार शामिल हुए। यह पूजा थाईलैंड के भिक्षु आर्यवंग्सो द्वारा सालों से की जा रही है। इसमें विभिन्न देशों से आये हुए सैंकड़ों बौद्ध भिक्षु शामिल हुए। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि वेणुवन धम्म व विनय स्थल है।
वेणुवन भगवान बुद्ध का प्रिय स्थल रहा था। राजा बिम्बिसार ने भगवान बुद्ध को यह बागीचा दान में दिया था। वेणुवन को बांस का जंगल भी कहा जाता है। इसी वेणुवन में भगवान बुद्ध ने पांच वर्षावास किया था। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में अतिथियों को देवता के समान पूजने की परंपरा रही है। बुद्ध के रास्ते पर चलकर ही करुणा, मैत्री, प्रेम व भाईचारे को आगे बढ़ाया जा सकता है।
सूबे की सरकार ने बौद्ध सर्किटों का विकास किया है। नालंदा की धरती का दस हजार साल से भी ज्यादा पुराना इतिहास रहा है। नालंदा पूरी दुनिया को ज्ञान की रोशनी दिया करता था। उसे फिर से विश्व में कायम करने के लिए ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा नालंदा में नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना की गयी है। जिसमें कई देशों के छात्र अध्ययन कर रहे हैं। आने वाले दिनों में फिर से नालंदा विश्व गुरु कहलायेगा। वेणुवन भगवान बुद्ध के प्रिय स्थलों में से एक है। थाईलैंड के भिक्षु आर्यवंग्सो की सहयोग व प्रेरणा से यहां पर विश्व माघ पूजा हो रही है। बौद्ध भिक्षु आर्यवंग्सो ने कहा कि बुद्ध के बताये पंचशील सिद्धांत को अपनाकर जीवन को सफल बनाया जा सकता है। वेणुवन का काफी महत्व है। इस मौके पर जदयू नेता मुन्ना कुमार, विजय सिंह, देवेन्द्र कुशवाहा, जर्नादन उपाध्याय सहित अन्य मौजूद थे।