AdministrationLife StyleNationalState

सैनिक स्कूल नालंदा में शान से लहराया तिरंगा – नालंदा ।

प्राचार्य कर्नल भूपेंद्र कुमार ने किया ध्वजारोहण

* रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से गुलज़ार हुआ परिसर

रवि रंजन ।

सिलाव :  नानंद स्थित सैनिक स्कूल नालंदा में 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर आन बान शान से राष्ट्रीय ध्वज लहराया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य कर्नल भूपेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण कर सम विद्यालय परिवार को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम को याद करते हुए आपने के उन महान विभूतियों द्वारा किये गए सर्वोच्च बलिदानों की याद दिलाई। उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू प्रतिष्ठित “स्ट्रीट विथ डेस्टिनी” भाषण का हवाला देते हुए, स्वतंत्रता के बाद से भारत की उल्लेखनीय विकास य पर प्रकाश डाला। उन्होंने हरित क्रांति, श्वेत और नीली क्रांतियों, भारत की बढ़ती सैन्य शक्तियों और आत्मनि भारत के चल रहे मिशन सहित प्रमुख राष्ट्रीय उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

ध्वजारोहण के पश्चात् आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर मौ पब्लिक स्कूल के नन्हें मुन्ने छात्र-छात्राओं तथा सैनिक स्कूल नालंदा के सैन्य छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत समूह-नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति की। खुदीराम बोस के जीवन पर आधारित नाटक ने लोगों को भावुक कर दिय

भारत सरकार के आह्वान पर विद्यालय में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत विगत 11 अगस्त से 15 अग तक विभिन्न कार्यक्रम जिसमे प्रमुख रूप से ध्वज निर्माण, साईकिल रैली, हर घर तिरंगा, निबंध लेखन, काव्यप् तिरंगा मार्च देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य कर्नल भभू कुमार ने उक्त प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया ।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी सह कार्यवाहक उपप्रचार्य ले० कर्नल अमित कुमार त्य समस्त शिक्षक, प्रशासनिक कर्मी एवं समस्त छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button