AdministrationLife StyleNationalState

राज्य खेल अकादमी, राजगीर में 79वी स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन – राजगीर ।

रवि रंजन ।
राज्य खेल अकादमी, राजगीर में स्वतंत्रता दिवस मनाई गई । इस अवसर पर महामहिम कुलपति, श्री शिशिर सिन्हा (गा०प्र०से०), बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

सहायक निदेशक मिथिलेश कुमार राज्य खेल अकादमी, राजगीर के द्वारा पुस्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया।

इन अवसर पर महामहिम कुलपति महोदय एवं अतिथियों को खिलाड़ियों द्वारा स्कॉट कर आकर्षक मार्च पास्ट के द्वारा ध्वजारोहण स्थल तक ले जाया गया एवं राज्य अकादमी के खिलाड़ियों, विश्वविद्यालय के प्रशिक्षुओं, छात्र-छात्राओं एवं प्रशिक्षकों तथा राजगीर के गणमान्य व्यक्तियों अकादमी को निर्मित करने वाले सापोरजी पालोनजी के अभियंता एवं कमियों की बड़ी संख्या में उपस्थित जनमानस के साथ ध्वजारोहण कर कुलपति महोदय ने राष्ट्रगाण के बाद सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए अकादमी एवं विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षुओं को खेल की दुनिया में देश का मान बढ़ाने के लिए प्रेरित किया एवं देश में सहिष्णुता एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने में एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों को पालन करने को प्ररित किया।

साथ ही माननीय मुख्यमंत्री नितिश कुमार के द्वारा खेल के क्षेत्र में खेल अवसंरचनाओं निर्माण एवं खिलाड़ियों को पदक जितने पर नगद पुरस्कार के साथ नौकरी दिये जाने से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं को चलाने और राज्य में खेल का वातावरण बनाने के लिए इनका साधुवाद किया।

अकादमी के विभिन्न खिलाड़ियों के द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट और संगीतमय रंगारंग लोकगीत का प्रस्तुतीकरण किया गया, जिसमे खिलाड़ियों द्वारा ग्रुर्प लोकगीत, एकल गीत एवं ग्रुपलोक देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किया गया।

समारोह के अतं में श्री मिथिलेश कुमार, सहायक निदेशक के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया, जिसमें उन्होने महामहिम कुलपति महोदय का ध्वजारोहण करने, खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए भी धन्यवाद दिया एवं समारोह को सफल बनाने के लिए अकादमी एवं विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों, प्रशिक्षको व्याख्याताओं तथा निर्माण कम्पनी के अभीयंताओं एवं कर्मियों के साथ प्राधिकरण से प्रतिनियुक्त खिलाड़ियों एवं जनमानस का धन्यवाद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button