AdministrationLife StyleState

रेलवे स्टेशन को राजगीर रेल थाना के रूप में किया गया विकसित – राजगीर ।

अब क्राइम कंट्रोल से संबंधित राजगीर रेल थाने में किया जाएगा सभी कार्य - रेल डीएसपी।

सतेंद्र कुमार ।

नालंदा : पर्यटन स्थल राजगीर में वर्षों से इंतजार कर रहे राजगीर रेलवे स्टेशन को आर पी पी रेल थाना को राजकीय रेल थाना के रूप में आज शुभारंभ कर दिया गया। रेल डीएसपी मुकुल परिमल पांडेय ने मंगलवार को राजगीर रेल थाना का उद्घाटन फीता काटकर किया। डीएसपी ने कहा कि अब पदाधिकारीयों को काम करने में काफी सुविधा तो होगी ही समय का भी बचत होगा। डीएसपी ने कहा कि पहले लोगो को क्राइम से संबंधित कार्य को लेकर बिहार शरीफ जाकर एफआईआर दर्ज करवाना पड़ता था जिससे लोगों को आने-जाने मे काफी परेशानी होती थी। अब सभी काम राजगीर रेल थाना में होगा।

डीएसपी श्री पांडेय ने कहा की अगर सब ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही राजगीर रेल थाना को राजगीर अनुमंडल रेलवे थाना के रूप में बनाया जाएगा , जिसका प्रस्ताव भेजी गई है। उन्होंने कहा कि तिलैया रेलखंड की अधिसूचना जारी होते ही इस रेल थाने को और विस्तार कर पुलिस पदाधिकारीयों को लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी राजगीर रेल थाने में एक थाना अध्यक्ष, दो एस आई , तीन एएस आई , दो महिला बल एवं 14 पुरुष बल शामिल है। इस अवसर पर राजगीर थाना अध्यक्ष रमन कुमार, आरपीएफ थाना अध्यक्ष गजेंद्र कुमार, रेलथाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, इंस्पेक्ट राकेश कुमार सिंह, मनोज कुमार बर्मा, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक विश्वनाथ राम, कौशिक कुमार सहित रेल के पुलिस बल शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button