रोटरी क्लब ऑफ़ पटना सिटी की साप्ताहिक बैठक आयोजित – पटना ।

रवि रंजन ।
पटना,रोटरी क्लब ऑफ़ पटना सिटी की साप्ताहिक बैठक क्लब के अध्यक्ष डॉ. बृज मोहन प्रसाद व सचिव रो विष्णु झुनझुनवाला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक के दौरान सत्र 2026–27 के अध्यक्ष रो. पंकज किशोर सिंह एवं सचिव रो. रव्यांशु प्रीत को उनके दायित्वों के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।

रोटरी सत्र 2027–28 के लिए अध्यक्ष रो. अरविंद मेहता एवं सचिव रो. विजय कुमार यादव का सम्मान कर उन्हें सफल कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ व्यक्त की गईं।
क्लब के चेयरमैन रो. राजेश बल्लभ उर्फ मुन्ना यादव ने क्लब के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी सदस्यों को साथ लेकर रोटरी के आदर्श “Service Above Self” को आत्मसात करते हुए समाज हित में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे अथवा सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामना व्यक्त किया ।
मौके पर रो. रवि शंकर प्रीत, रो. विष्णु झुनझुनवाला, रो. कृष्ण कुमार यादव, रो. बिनोद मिश्रा, रो. कवि सैनी, रो. सचिन शर्मा सहित क्लब के सभी सम्मानित सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।



