Life StyleNationalState

ज्ञान, शिक्षा तथा न्याय के देवता है भगवान चित्रगुप्त : सांसद – औरंगाबाद ।

चित्रगुप्त सभागार में आयोजित महा आरती में शामिल हुए औरंगाबाद सांसद

रवि रंजन ।
औरंगाबाद। भगवान चित्रगुप्त ज्ञान, शिक्षा और न्याय के देवता हैं जिनकी नज़रों में व्यक्ति का कर्म ही प्रधान है और वह बिना किसी भेदभाव के व्यक्ति के कर्मों के आधार पर उसका स्थान तय करते हैं। समाज का सभी वर्ग भगवान चित्रगुप्त की आराधना करता है और इनके आशीर्वाद से ज्ञान की वृद्धि होती है। यह बात औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिह ने भगवान चित्रगुप्त पूजा के मौके पर ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस द्बारा चित्रगुप्त सभागार सह लोक नायक जयप्रकाश नारायण सांस्कृतिक भवन में आयोजित भगवान चित्रगुप्त महाआरती में शामिल होने के पश्चात अपने संबोधन में कहीं। उन्होंने भगवान चित्रगुप्त की आराधना की तथा व्यापक जन कल्याण की प्रार्थना की।

इस मौके पर नगर परिषद के अध्यक्ष उदय गुप्ता, रेड क्रॉस अध्यक्ष सतीश कुमार सिह, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण वल्लभ सिह बबुआ जी, पूर्व जिला अध्यक्ष रामानुज पांडेय, भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री मुकेश कुमार सिह, शहर के जाने-माने चिकित्सक डॉक्टर रवि रंजन, डॉ अनिल सिन्हा, डॉक्टर शीला वर्मा सहित तमाम गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। इस मौके पर मौजूद पूजा के संयोजक तथा ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कमल किशोर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया की ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस भगवान चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर सामाजिक समरसता कायम करने की दिशा में लगातार प्रय‘शील है और चित्रगुप्त सभागार में प्रतिवर्ष भगवान चित्रगुप्त की पूजा आराधना की जाती है जिसमें सभी वर्गों के लोग पूरी श्रद्धा से शामिल होते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button